फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity workers from 19 districts sat on dharna in protest against layoff of contract workers in Lucknow

UP News: संविदाकर्मियों की छंटनी से कर्मचारियों में उबाल, लखनऊ में 19 जिलों के बिजलीकर्मी धरने पर बैठे

Fri, 07 Feb 2025 07:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 07:39 AM IST
सार

संविदा कर्मियों की छंटनी के विरोध में लखनऊ में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। मध्यांचल निगम मुख्यालय पर 19 जिलों के बिजलीकर्मी धरने पर बैठे। 

विज्ञापन
Electricity workers from 19 districts sat on dharna in protest against layoff of contract workers in Lucknow
संविदा कर्मियों की छंटनी के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को लखनऊ समेत 19 जिलों के संविदा बिजली कर्मियों ने छंटनी के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 55 साल की उम्र पूरी करने वाले जिन संविदा कर्मियों की छंटनी की गई, उनको वापस लेकर आदेश को निरस्त करने की आवाज उठाई। 

विज्ञापन


गोखले मार्ग स्थित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संघ के महासचिव देवेंद कुमार पांडेय ने कहा कि एमडी के द्वारा कार्यक्षेत्र में मानक से कम कर्मचारियों को तैनाती, तैनात कर्मचारियों में से 40 फीसदी की छंटनी एवं 55 साल की उम्र पूरी करने वालों को संविदा सेवा से हटाने का कर्मचारी विरोधी कार्य किया गया है। 

विज्ञापन

निष्कासन के विरोध में आंदोलन शुरू

उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों से मानक के अनुरूप सुरक्षा उपकरण के बिना 8 घंटे 26 दिन के स्थान पर 12 घंटे 30 दिन कार्य कराया जा रहा है। इससे कर्मचारी आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों की छंटनी एवं निष्कासन के विरोध में आंदोलन शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के कर्मी शामिल हुए 

कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगीं तब कई चरण में धरना, प्रदर्शन एवं घेराव होगा। प्रदर्शन में लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर आदि जिलों के संविदा कर्मचारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed