फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity workers ended hunger strike against electricity privatization in view of tension on Pak border

बिजली निजीकरण मामला: पाक सीमा पर तनाव को देखते हुए संघर्ष समिति ने समाप्त किया अनशन, बोले- हम सरकार के साथ

Fri, 09 May 2025 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 May 2025 04:02 PM IST
सार

लखनऊ में बिजली निजीकरण के विरोध में अनशन पर बैठे बिजली कर्मियों ने अपना अनशन समाप्त करने का एलान कर दिया। उन्होंने पाक सीमा पर तनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया। संघर्ष समिति ने कहा कि देश के मामले में हम सरकार के साथ हैं। 

विज्ञापन
electricity workers ended hunger strike against electricity privatization in view of tension on Pak border
संघर्ष समिति ने समाप्त किया अनशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र ने शुक्रवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। निर्णय लिया कि सीमा पर युद्ध की स्थिति को देखते हुए 14 मई तक किसी भी प्रकार का आंदोलन नहीं किया जाएगा। संघर्ष समिति ने प्रबंधन से यह भी कहा कि युद्ध की स्थिति को देखते हुए निजीकरण का निर्णय निरस्त कर दें। ताकि, काम बिना किसी तनाव के चलता रहे। 

विज्ञापन


संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि देश के मामले में हम लोग सरकार के साथ खड़े हैं। हमें उम्मीद है कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन भी निजीकरण की कार्यवाही को निरस्त कर देगा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का निर्णय वापस लिया जाए तो बिजली कर्मचारी और अभियंता युद्ध के दौरान भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठीक रखने की चुनौती को स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव की मांग, महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का हो सार्वजनिक अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों के बिजली कर्मी अनशन में हुए शामिल

दरअसल, संघर्ष समिति से जुड़े एक हजार से ज्यादा कर्मचारी और अभियंता दो मई से अनशन पर बैठे थे। इनके समर्थन में दो हजार से अधिक बिजली कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के समर्थन में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के बिजली कर्मी और अभियंता भी अनशन में पहुंचे।

इस दौरान ये लोग रहे मौजूद

इसी बीच पाकिस्तान से बढ़ते तनाव को देखते हुए सात मई को बिजली कर्मियों ने तिरंगा रैली निकाली। इसके बाद शुक्रवार को अनशन समाप्त करने का एलान किया। इस दौरान संयोजक शैलेन्द्र दुबे, जितेंद्र सिंह गुर्जर, नीरज बिंद, आरके सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed