फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity will be disrupted in these areas of Lucknow today, this will happen due to maintenance

लखनऊ: चार लाख की आबादी आज झेलेगी बिजली संकट, शहर के इन क्षेत्रों में घंटों बंद रहेगी बिजली सप्लाई

Sun, 08 Oct 2023 09:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Oct 2023 09:42 AM IST
सार

विभूति खंड उपकेंद्र से पिकअप फीडर तक सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान लाइन का मेंटेनेंस व पेड़ों की कटाई-छंटाई होगी।

विज्ञापन
Electricity will be disrupted in these areas of Lucknow today, this will happen due to maintenance
मेंटेनेंस के चलते बाधित रहेगी बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में चार लाख की आबादी रविवार को घंटों बिजली संकट झेलेगी। इसमें सात उपकेंद्र तीन घंटे ठप रहने से लगभग 70 हजार कनेक्शन धारकों की बिजली गुल रहेगी। गोमतीनगर, हुसैनगंज, विकासनगर, सआदतगंज, वृंदावन खंडीय इलाकों में भी सुधार कार्य के चलते कई घंटे सप्लाई बंद रखी जाएगी।

विज्ञापन


विभूति खंड उपकेंद्र से पिकअप फीडर तक सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान लाइन का मेंटेनेंस व पेड़ों की कटाई-छंटाई होगी। विश्वास खंड उपकेंद्र से सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक विवेक खंड 2, विनय खंड 1 और 2 की सप्लाई बाधित रहेगी। मंत्री आवास उपकेंद्र से सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक विभूति खंड एक से तीन, विभव खंड तीन से चार और विजयंत खंड तीन से चार सहित आसपास की बिजली प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


विधानसभा मार्ग उपकेंद्र से सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक शिवाजी मार्ग के सुंदरबाग, सफदलबाग, शंकरपुरी, शिवाजी मार्ग, मकबूलगंज व विकासनगर उपकेंद्र से सुबह 11 से शाम छह बजे तक सेक्टर-1, 3, 5, 6, 12, 13, 14 और दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक खुर्रमनगर चौराहे के पास आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक वृंदावन खंड के ट्रांसपोर्ट नगर, रतनखंड और सेक्टर 16 की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ेगा। चौक के राजा बाजार, आगामीर ड्योढ़ी, न्यू डेंटल कॉलेज, सुबतिया बाग, तुलसी दास मार्ग, विक्टोरिया की सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। नूरबाड़ी सआदतगंज उपकेंद्र के गुलाबनगर, अपियानगर, गोल्डेन सिटी, किशोरगंज सहित आसपास की बिजली सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नादरगंज में भी ठप रहेगी बिजली
उपकेंद्र नादरगंज न्यू व ओल्ड की टेस्टिंग के चलते सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक इंडस्ट्रियल फीडर तीन से छह सहित सुनेहरा, चिल्लावा, अवस्थी होटल, शेरावाली, 4 यस स्टील, पीएसी, बीमा चिकित्सालय, एटीयस गौरी और मानसरोवर की बिजली ठप रहेगी।


तीन घंटे ठप रहेंगे सात उपकेंद्र
220 केवी हरदोई रोड पारेषण उपकेंद्र के सिस्टम की टेस्टिंग के कारण सुबह आठ से 11 बजे तक 25 से अधिक 33 केवी उपकेंद्रों की बिजली बंद रहेगी। इनमें से 18 उपकेंद्र वैकल्पिक स्रोत से चालू हो जाएंगे, पर सात पूरी तरह से ठप रहेंगे। इससे आवास विकास (दुबग्गा), काकोरी, रहमान खेड़ा, बालाघाट, आजादनगर, राधग्राम, बसंतकुंज आदि की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed