{"_id":"6445623df8a252ec0d009c58","slug":"electricity-supply-to-300-villages-stopped-due-to-storm-and-rain-raebareli-news-c-13-1-197606-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आंधी-बारिश से 300 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आंधी-बारिश से 300 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
Sun, 23 Apr 2023 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रविवार को दोपहर बाद आई आंधी और बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। बारिश की वजह से गेहूं की का मड़ाई का काम ठप हो गया। तेज आंधी की वजह से खेत में फैली फसल और भूसा उड़ गया। विद्युत उपकेंद्र इंदिरा नगर की लाइनों में फॉल्ट आने की वजह से शहर के करीब 15 और ग्रामीण क्षेत्र के 10 विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े करीब 300 गांवों की बिजली देर रात तक ठप रही।
पिछले कई दिनों से तेज धूप की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल था। रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। आंधी-बारिश से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल उड़ गई। फसल भीगने से मड़ाई का कार्य ठप हो गया। जिले में 70 फीसदी से ज्यादा गेहूं की मड़ाई का कार्य हो चुका है। खेतों में लगा भूसा उड़ गया। आंधी-बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। शहर के इंदिरा नगर बिजली उपकेंद्र से जुड़े आचार्य द्विवेदी नगर, कल्लू का पुरवा, इंदिरा नगर, कैनाल रोड समेत 15 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के उतरपारा, कठगर, ऊंचाहार, गदागंज, रोहनिया समेत 10 विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट आने से आपूर्ति ठप रही। इस वजह से करीब 300 गांवों में अंधेरा रहा। पावर कॉर्पोरेशन की टीमें फॉल्ट ठीक करने में जुटी है।
आंधी और बारिश से गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। दरअसल, गन्ने की फसल को पानी की जरूरत थी। तेज धूप होने से गन्ने की फसल सूख रही थी। अचानक बारिश होने से गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। किसान दिनेश त्रिवेदी, सदाशिव मौर्या कहते हैं कि हल्की बारिश गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद है।