फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity supply of illegal occupants has been cut off in the Municipal Corporation headquarters, fine will be imposed

Lucknow News: नगर निगम मुख्यालय में बंद की गई अवैध कब्जेदारों के बिजली, लगेगा जुर्माना

Sat, 29 Mar 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of illegal occupants has been cut off in the Municipal Corporation headquarters, fine will be imposed
लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ऐसे परिवार अवैध कब्जाकर बसे हैं जिनके अपने घर हैं। यह यहां पर मुफ्त की बिजली और पानी भी ले रहे हैं जबकि इनको मकानों का आवंटन भी नहीं है और नौकरी भी नहीं करते हैं। इनके अलावा कई कैंटीन भी अवैध रूप से चल रही हैं और यह भी फ्री की बिजली का उपयोग कर रहे हैं। सभी कब्जेदार हीटर का भी प्रयोग कर रहे हैं। इस कारण हर दिन करीब 40 किलोवाट बिजली खर्च कर रहे हैं। जिससे नगर निगम का बिजली बिल भी बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को मुख्यालय की बिजली कटने के बाद यह पता किया गया कि यह इतना बिल किस तरह बढ़ रहा है तो पता चला कि अवैध कब्जेदार बोझ बने हैं। जिसके बाद शुक्रवार को अवैध कब्जेदारों के कनेक्शन काटे गए। सूत्रों ने बताया कि कुछ लोगों ने बाद में चोरी से फिर तार जोड़ लिए। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अवैध कब्जेदार बाहर किया जाएंगे और उनसे हर्जाना भी वसूल किया जाएगा। यह भी कहा कि कई और जगह बिजली चोरी की जा रही है। उसकी जानकारी मिली है। उन पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed