फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity rate should not go up more than 5 Rupees per unit.

कालाबाजारी रोकने के लिए केंद्र को लिखा पत्र: एनर्जी एक्सचेंज में बिजली की दर 5 रुपये प्रति यूनिट से अधिक न हो

Wed, 20 Oct 2021 12:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Oct 2021 12:02 PM IST
सार

एआईपीईएफ ने बिजली की कालाबाजारी रोकने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है और केंद्रीय विद्युत मंत्री से तत्काल फोयर की बैठक बुलाने की मांग की है।

विज्ञापन
Electricity rate should not go up more than 5 Rupees per unit.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने केंद्र सरकार से बिजली की कालाबाजारी रोकने के लिए तत्काल फोरम ऑफ इंडियन रेगुलेटर्स (फोयर) की बैठक बुलाने की मांग की है। एआईपीईएफ के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने इस संबंध में केंद्रीय विद्युत मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा है कि एनर्जी एक्सचेंज में निजी घराने 20 रुपये प्रति यूनिट तक बिजली बेच रहे हैं। कोयला की किल्लत से पैदा हुए बिजली संकट के इस दौर में निजी घरानों को मनमाना मुनाफा कमाने और लूट की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने इस पर रोक लगाने के लिए तत्काल फोयर की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 62 (1) ए के प्रावधानों के तहत बिजली की कालाबाजारी रोकी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि एनर्जी एक्सचेंज में किसी भी स्थिति में 5 रुपये प्रति यूनिट से अधिक की कीमत पर बिजली न बेची जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईपीईएफ ने कोयले की कमी को मौजूदा बिजली संकट का मुख्य कारण मानते हुए एक उच्चस्तरीय तकनीकी समिति गठित करने की मांग की है। यह समिति मौजूदा कोयला संकट की जांच कर इसके लिए जवाबदेही तय करे और यह भी सुझाव दे कि भविष्य में इस तरह का संकट उत्पन्न न हो। समिति में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के प्रतिनिधि को भी शामिल करने का अनुरोध किया है, जो कोयले की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed