{"_id":"ae652910e436027ba98218381a0df733","slug":"electricity-rate-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का ‘झटका’ देने की सारी तैयारियां पूरी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का ‘झटका’ देने की सारी तैयारियां पूरी!
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Thu, 12 Dec 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल सभी श्रेणियों में बिजली की दरें बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) के बाद अब विद्युत नियामक आयोग के समक्ष टैरिफ (बिजली दर) प्रस्ताव दाखिल करने की तैयारी में है।
फिलहाल दरों में आठ से 10 फीसदी की वृद्धि प्रस्तावित की गई है लेकिन अंतिम रूप से आयोग के समक्ष दाखिल करने से पहले इसमें बदलाव किया जा सकता है।
पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली कंपनियों की तरफ से नियामक आयोग के समक्ष 29 नवंबर को वर्ष 2014-15 के लिए 43,393 करोड़ रुपये का एआरआर दाखिल किया है।
अब टैरिफ प्रस्ताव दाखिल करने की कवायद चल रही है। एआरआर के अनुसार वर्ष 2014-15 में बिजली कंपनियों ने 7,725 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान है।
घाटे को कम करने के लिए दरों में आठ से 10 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। बुधवार को मुख्य सचिव जावेद उस्मानी के समक्ष टैरिफ प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण किया गया।
मुख्य सचिव ने इसमें कुछ और संशोधन करने को कहा है। इसके बाद इसे एनर्जी टास्क फोर्स (ईटीएफ) के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
ईटीएफ की हरी झंडी के बाद मुख्यमंत्री से अनुमोदन लेकर इसे नियामक आयोग के समक्ष दाखिल किया जाएगा। अगले सप्ताह तक आयोग को प्रस्ताव सौंपे जाने की उम्मीद है ताकि 31 मार्च से पहले सारी औपचारिकताएं पूरी कराकर 1 अप्रैल से नई दरें लागू कर दी जाएं।
विज्ञापन