फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity problem in indira nagar sec. 14

रात भर गुल रही बिजली, लोगों ने किया हंगामा

Fri, 16 May 2014 07:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2014 07:18 AM IST
विज्ञापन
electricity problem in indira nagar sec. 14

बिजली संकट बरकरार है, लेकिन जनता की परेशानी को लेकर बिजली कर्मी लेशमात्र भी चिंतित नहीं। बार-बार शिकायत पर भी उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।

विज्ञापन


एक तो गर्मी उस पर से बत्ती गुल, तंग आकर लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। इंदिरानगर सेक्टर 14 उपकेंद्र पर गुरुवार को तड़के लोगों ने बिजली संकट के विरोध में हंगामा कर नाराजगी का इजहार किया।
विज्ञापन


ये लोग बुधवार की पूरी रात अंधेरे में रहे। राम-राम बैंक चौराहे पर ट्रांसफार्मर से शाम तक बिजली संकट बना रहा। वहीं चौपटिया में केबल खराबी के कारण कारोबारी चार घटे तक बिजली को तरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरानगर के लोगों ने बताया कि सेक्टर 11 में बुधवार रात करीब 11 बजे एक फेज की बिजली चली गई। लोगों ने उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई पर कर्मियों ने कोई सुध नहीं ली।

गुरुवार तड़के करीब 8 बजे 30-40 लोग पहुंचे और हंगामा शुरू किया तब बिजली को चालू करने के लिए कर्मचारी रवाना हुए। लोगोें में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है कि अफसर भी मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं करते हैं।

वहीं पूर्वाह्न 11:30 बजे अलीगंज उपकेंद्र के राम-राम बैंक चौराहे पर 400 केवीए के ट्रांसफार्मर की लीड धू-धू कर जलने लगी। दमकल ने इस आग को तो बुझा लिया ,लेकिन बिजली शाम चार बजे तक ठप रही।


इससे घरों एवं व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चौपटिया उपकेंद्र के एक 11 केवी फीडर में दोपहर करीब 12 बजे फॉल्ट आ गया। इस कारण अपराह्न 3 बजे तक चौपटिया बाजार की बिजली बंद रही।

विकासनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बिजली विभाग द्वारा मरम्मत कार्य के दौरान दोपहर एक बजे से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को तपती गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed