{"_id":"6665f828684f0996af089444","slug":"electricity-of-entire-village-cut-off-for-non-payment-of-dues-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105218-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बकाया जमा न करने पर काट दी पूरे गांव की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बकाया जमा न करने पर काट दी पूरे गांव की बिजली
Mon, 10 Jun 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बकाया बिल भुगतान की वसूली के लिए अब बिजली महकमा सख्त हो गया है। इसकी शुरुआत भिनगा के पतिझिया गांव से हुई जहां बकाया भुगतान न करने पर शुक्रवार को पूरे गांव की बिजली काट दी गई।
उपकेंद्र बगुरइयां के मछरिहवा फीडर पर स्थित पतिझिया गांव में ग्रामीणों का बिजली निगम पर लाखों रुपये बकाया है। इसकी वसूली के लिए बिजली निगम के कर्मचारी कई बार गांव पहुंचे। लेकिन बकाया भुगतान जमा नहीं हो सका। इस पर शुक्रवार को अवर अभियंता के निर्देश पर गांव में लगे ट्रांसफार्मर से पूरे गांव का कनेक्शन काट दिया गया। कुछ ग्रामीणों ने अपना भुगतान जमा करने का वादा कर आपूर्ति बहाल करने की मांग भी की लेकिन अवर अभियंता ने मना कर दिया। हालत ये है कि विगत तीन से पूरा गांव अंधेरे में रहने को विवश है। इतना ही नहीं ग्रामीणों के सेल फोन भी बंद हो जान से लोग अपनों से संपर्क नहीं कर पा रहे है। इस बारे में एसडीओ नील मिश्रा का कहना है कि जब तक उपभोक्ता बकाया बिल का भुगतान नहीं करते तब तक आपूर्ति बहाल नहीं होगी।