{"_id":"65196cfea2adfcab390fdf94","slug":"electricity-keeps-going-off-every-day-due-to-fault-raebareli-news-c-101-1-slko1031-4874-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आए दिन फाल्ट से गुल रहती बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आए दिन फाल्ट से गुल रहती बिजली
Sun, 01 Oct 2023 06:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Oct 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
त्रिपुला रायबरेली खीरों विद्युत उपकेंद्र के लिए आई 33 केवी लाइन 15 दिन से ठप
रिवैंप योजना का काम सुस्त, कभी आठ तो कभी 10 घंटे मिल पाती है बिजली, उपभोक्ता बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र खीरों की 33 केवी लाइन में आए दिन फॉल्ट बना रहता है। इस वजह से उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है। यह हाल तब है, जब जर्जर लाइन और जर्जर पोल को बदलने के लिए रिवैंप योजना चल रही है, लेकिन काम की सुस्ती की वजह से बिजली संकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
त्रिपुला रायबरेली खीरों विद्युत उपकेंद्र के लिए आई 33 केवी लाइन 15 दिन से फाल्ट के चलते बंद है। इसे ठीक नहीं कराया गया। सभी फीडरों को मौरावां लाइन से चलाया जा रहा है। ओवरलोड के चलते तार टूट जाते हैं। यह सिलसिला हर दिन हो रहा है। शनिवार की शाम पांच बजे अकोहरिया उन्नाव के पास तार टूटने के बाद रात नौ बजे लाइन चालू हई, लेकिन रात डेढ़ बजे फिर लाइन में फाल्ट आ गया। इसे रविवार की दोपहर 12 बजे ठीक किया गया। यदि दोनों लाइनों को चालू कर दिया जाए तो तार टूटने का सिलसिला कम हो जाए।
खीरो निवासी सुनील शुक्ला, दिनेश गुप्ता, राजेश सोनी, विनय जायसवाल, देवगांव निवासी लालबहादुर सिंह, चंद्र प्रकाश पांडेय, उदवतपुर निवासी श्याम शरण यादव, शुभम यादव, मिर्जापुर निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि तार जर्जर होने की वजह से आए दिन समस्या बनी रहती है। अभियंता इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिजली की आवाजाही से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने बताया कि जल्द ही समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
रायबरेली। बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र बिशनपुर से जुड़े उपभोक्ता बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। इस उपकेंद्र से निकले राजामऊ, सेहगो, तमनपुर फीडर निकले हैं। इससे करीब 50 हजार आबादी को बिजली मिलती है। बिजली कटौती से लोग गर्मी से जूझने को मजबूर हैं। शिकायत पर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली कटौती से राहत दिलाए जाने की मांग की है।