{"_id":"6241df6b94703421f7705d98","slug":"electricity-employees-protest-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजली कर्मियों ने किया शक्ति भवन का घेराव, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजली कर्मियों ने किया शक्ति भवन का घेराव, प्रदर्शन
Mon, 28 Mar 2022 09:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Mar 2022 09:46 PM IST
सार
प्रदर्शनकारी शक्ति भवन का घेराव करने पहुंचे तो प्रशासन ने तालाबंदी करा दी। इससे आधे कर्मचारी शक्ति भवन के अंदर तो आधे बाहर रह गए। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
अभियंता संघ एवं जूनियर इंजीनियर्स संगठन का सोमवार को भी प्रदेश भर में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। बिजली कर्मियों ने शक्ति भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया और ऊर्जा निगमों में दंडात्मक कार्यप्रणाली को खत्म करने की मांग की। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के पहुंचने पर गेट में तालाबंदी करा दी। इससे आधे कर्मचारी शक्ति भवन के अंदर तो आधे बाहर रह गए। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
कर्मचारी नेता प्रभात सिंह एवं जय प्रकाश ने कहा कि ऊर्जा निगमों में शीर्ष स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में प्रबंधन द्वारा तानाशाहीपूर्ण ढंग से अन्याय व उत्पीड़न करने व समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। वीपी सिंह व जीबी पटेल ने कहा कि अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर प्रबंधन द्वारा की जा रही समस्त समीक्षा बैठकों, वीडियो कॉन्फ्रें सिंग का बहिष्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन