फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity dept gives job to 300 engineers

यहां होगी 300 इंजीनियरों की बंपर भर्ती

Sun, 12 Jan 2014 04:00 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jan 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
electricity dept gives job to 300 engineers

प्रदेश की बिजली व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने सहायक अभियंताओं के रिक्त पदों को भरने की कवायद तेज कर दी है।

विज्ञापन


फरवरी में 300 से ज्यादा सहायक अभियंताओं की तैनाती होने की संभावना है। इसके तुरंत बाद 300 और पदों पर चयन शुरू करने की तैयारी है। इन पदों को भरने के लिए शासन ने भी हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


प्रबंधन की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले एई के 300 और पदों पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने भी इसके लिए प्रबंधन पर दबाव बना रखा है। पावर कॉर्पोरेशन के नियंत्रण वाले विद्युत वितरण निगमों में सहायक अभियंताओं के लगभग 1800 पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से भर्तियां न होने की वजह से इस समय सहायक अभियंताओं की संख्या 1050 के आसपास रह गई है। इस कमी के चलते फील्ड में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

खास तौर पर राजस्व वसूली और बिजली व्यवस्था की निगरानी में कठिनाई आ रही है। सहायक अभियंताओं की
कमी दूर करने के लिए फिलहाल 336 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।

इनमें 240 इलेक्ट्रिकल, 33 इलेक्ट्रानिक्स, 48 कंप्यूटर व आईटी तथा 15 सिविल इंजीनियर शामिल हैं। लिखित परीक्षा पास करने वालों का साक्षात्कार शुरू हो गया है।

अगले सप्ताह तक इसकी औपचारिकता पूरी करके महीने के अंत तक चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली जाएगी। फरवरी में इनकी नियुक्ति के आदेश जारी करने का विचार है।

राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव डीसी दीक्षित का कहना है कि इन नियुक्तियों केबाद भी स्वीकृत पदों के मुकाबले 400 से ज्यादा सहायक अभियंताओं की कमी रह जाएगी।


शासन ने 300 और पदों पर चयन के लिए मंजूरी दे दी है। फरवरी में 300 से ज्यादा सहायक अभियंताओं की नियुक्ति के बाद मार्च में फिर 300 एई की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा का कहना है कि साक्षात्कार चल रहे हैं और कोशिश यही है कि अगले महीने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएं।

उनका कहना है कि इतनी संख्या में इंजीनियरों के आ जाने से बिजली व्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed