{"_id":"69e937162a882eb56b05d3e3","slug":"electricity-department-officials-listened-to-the-problems-of-the-traders-lucknow-news-c-13-lko1096-1703397-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली विभाग के अधिकारियों ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली विभाग के अधिकारियों ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं
विज्ञापन
बिजली अधिकारियों के साथ बैठक करते व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। व्यापारियों की बिजली से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए बुधवार को एक्सईएन (राजभवन) ने लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अमीनाबाद, लाटूश रोड और लालबाग के व्यापारियों ने समस्याएं बताईं।
लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के नेतृत्व में कैसरबाग स्थित रेडक्रॉस भवन में हुई बैठक में व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सक्सेना, सहायक अभियंता अश्वनी कुशवाहा से बिना सूचना बिजली न काटने और बाजारों में इधर-उधर बेतरतीब फैले तारों को व्यवस्थित करने की मांग की। अमरनाथ मिश्र ने कहा कि जिस इलाके में दिक्कत हो, सिर्फ उन्ही ट्रांसफार्मर को बंद किया जाए। छोटी सी भी दिक्कत होने पर फीडर न बंद किए जाएं।
अधिकारियों ने बताया कि चिकमंडी, रस्सी बटान और जनाना पार्क में ट्रांसफार्मर लगाने में दिक्कत आ रही है। इस पर व्यापारी नेता ने आश्वासन दिया कि एक कमेटी बनाकर तीनों जगह के व्यापारी नेताओं को बिजली विभाग का सहयोग करने को कहा गया है। अधिकारियों न व्हाट्सएपग्रुप भी बनाया है, जिसमें व्यापारियों का समस्याएं बताने के लिए कहा है। इस दौरान जितेंद्र सिंह चौहान, संजीव अग्रवाल, पुनीत साहू, अतुल टंडन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिना जानकारी न बदलें मीटर
अधिशासी अभियंता राजभवन धर्मेंद्र सक्सेना, सहायक अभियंता अश्वनी कुशवाहा ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी के नजीराबाद स्थित प्रतिष्ठान पर बैठक की। सुरेश छाबलानी ने कहा कि बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए पोस्टपेड मीटर प्रीपेड में न बदले जाएं। इससे ज्यादा बिल आ रहा है, ट्रिपिंग से बिजली बंद हो जाती है। पुराना मीटर सिस्टम बहाल करने की मांग की। महामंत्री अनुज गौतम, साबिर हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम जैन व अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।