फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity cut off for seven hours due to tussle between engineers

Lucknow News: अभियंताओं की खींचतान से सात घंटे गुल रही बिजली

Wed, 04 Oct 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 04 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for seven hours due to tussle between engineers
ऊंचाहार (रायबरेली)। अमावां ट्रांसमिशन से बिना किसी फॉल्ट के 33 ऊंचाहार क्षेत्र के सवैया तिराहा बिजली उपकेंद्र की लाइन बंद कर दी गई। पूछने पर बताया गया कि लाइन में फॉल्ट है। पूरा दिन लाइन में फॉल्ट खोजा गया, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद ऊंचाहार का स्टाफ अमावां पहुंचा, तब बिजली शुरू की गई। इस दौरान अभियंताओं की खींचतान से सात घंटे बिजली बंद रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

उपकेंद्र से लक्ष्मीगंज, टाउन, तहसील व जमुनापुर फीडर निकले हैं। इन फीडरों से नगर की लगभग 25 हजार व ग्रामीण क्षेत्र के सवैयाधनी, हटवा, लक्ष्मीगंज, सांवापुर नेवादा, कोटिया चित्रा, पचखरा, मकवापुर, सरांयभान, गोकना, मनीपुर भटेहरी सहित 50 गांवों की 50 हजार को बिजली दी जाती है। मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे ट्रांसमिशन अमावां से बिजली बंद कर दी गई। पूछने पर लाइन में खराबी होने की बात कही। दिनभर लाइनमैन खराबी खोजते रहे, लेकिन खराबी नहीं मिली।
विज्ञापन

उपकेंद्र के लाइनमैन ट्रांसमिशन पहुंचे और आपूर्ति शुरू कराई। इस दौरान लगभग 75 हजार की आबादी को सात घंटे तक बिजली के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। सवैया तिराहा उपकेंद्र के अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि लाइन का निरीक्षण किया गया, लेकिन खराबी नहीं थी। बिना किसी खराबी के ट्रांसमिशन से आपूर्ति बंद की गई थी। उपकेंद्र के लाइनमैनों ने ट्रांसमिशन जाकर आपूर्ति शुरू कराई है। उधर, ट्रांसमिशन अमावां के जेई राजकुमार पटेल ने बताया कि बिना फॉल्ट के कोई लाइन नहीं बंद की जाती है। कुछ न कुछ जरूर फॉल्ट रहा होगा, तभी बिजली बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed