फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity connection of ITI factory cut due to dues of Rs 4.5 crore

Lucknow News: साढ़े चार करोड़ बकाये पर आईटीआई फैक्टरी का बिजली कनेक्शन काटा

Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection of ITI factory cut due to dues of Rs 4.5 crore
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन ने अब आम उपभोक्ताओं की तरह बकायेदार सरकारी विभागों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को आईटीआई फैक्टरी के नाम से जारी कनेक्शन को काट दिया गया। इससे यहां न सिर्फ कामकाज ठप हो गया, बल्कि कॉलोनी में रहने वाले लोगों के घरों में अंधेरा छा गया है।
विज्ञापन

आईटीआई फैक्टरी में तीन हजार किलोवाट का कनेक्शन है। 2022 तक बिजली का बिल जमा हो रहा था, लेकिन एक साल से बकाया नहीं जमा किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियंताओं ने सरकारी विभागों के कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। बताते हैं कि आईटीआई फैक्टरी में फाइबर केबल बनाने का काम चलता है। अभियंताओं का कहना है कि बहुत पहले फैक्टरी के नाम छह हजार किलोवाट का कनेक्शन था, लेकिन बाद में इसे तीन हजार किलोवाट करा दिया गया है। अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि मौजूदा समय में राजस्व वसूली का बहुत दबाव है। अब सरकारी विभागों के कनेक्शन काटने की तैयारी चल रही है। आईटीआई फैक्टरी का कनेक्शन बकाया होने पर काटा गया है।
विज्ञापन


विद्युत शिविरों में 600 उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ उठाया
रायबरेली-लालगंज। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से कई जगह विद्युत शिविर लगाए गए हैं। इसमें उपभोक्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर ओटीएस का लाभ उठाया। बुधवार को झकरासी, पूरे महावत बख्श, अटौरा, मछेछर, डिघौरा, रूपखेड़ा, रहवा, ठाकुराइनखेड समेत अन्य स्थानों पर ओटीएस रजिस्ट्रशन के लिए शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 600 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद छूट का लाभ उठाया। उधर, लालगंज में आठ नवंबर से अब तक लगाए विद्युत शिविरों में 3900 उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ लिया। अब तक 10 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे गए हैं। विद्युत चोरी से संबंधित 30 मामलों को निपटाया गया। 30 नवंबर तक पंजीकरण करने वाले उपभोक्ताओं को विद्युत बिल के भुगतान और सर चार्ज पर सर्वाधिक छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed