{"_id":"ec68a4668c7affb49d2ba10c7c345121","slug":"electricity-bill-no-late-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेसा ने दी राहत, नहीं देना होगा लेट पेमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेसा ने दी राहत, नहीं देना होगा लेट पेमेंट
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Fri, 08 Nov 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार लेसा ने उपभोक्ताओं को राहत दे दी। खबर आ रही है कि नेटवर्क की खराबी की वजह से पिछले महीने जो उपभोक्ता बिजली का बिल वक्त पर जमा नहीं कर पाए थे, उनसे कोई लेट पेमेंट नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता शमीम अहमद ने शुक्रवार को सभी अधिशासी अभियंता को यह निर्देश दे दिया।
गौरतलब है कि नियामक आयोग ने पिछले दिनों एक प्रस्ताव तैयार किया था जिसे मध्यांचल के प्रबंध निदेशक को भेजा गया था। प्रस्ताव में बिलिंग सॉफ्टवेयर में संशोधन करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
इसमें यह मांग की गई थी कि जब तक सर्वर की समस्या ठीक नहीं हो जाती कस्टमर्स से लेट फीस न वसूली जाए।
बताते चलें कि नेटवर्क में गड़बड़ी से ऑनलाइन बिलिंग केंद्र दो महीने से भी ठप पड़ा है।