फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity bill can get cheaper in uttarpradesh

यूपी में जल्द सस्ती हो सकती है बिजली

Sat, 08 Feb 2014 08:27 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Feb 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
electricity bill can get cheaper in uttarpradesh

चुनाव से पहले दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में भी घरेलू बिजली की दरें कम करके सरकार जनता को राहत दे सकती है।

विज्ञापन


दरों में कमी के लिए पड़ रहे चौतरफा दबाव के बाद सरकार घरेलू बिजली दरों को कम गंभीर नजर आ रही है।

पार्टी के भीतर भी इसके लिए आवाज उठने से सरकार पर दबाव बढ़ गया है। शासन स्तर पर भी इस मुद्दे को लेकर लगातार माथापच्ची चल रही है।

शासन ने बिजली दरों में कमी करने को लेकर पावर कार्पोरेशन व राज्य विद्युत नियामक आयोग से शनिवार तक रिपोर्ट भी तलब की है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार पर बिजली दरें कम करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। राज्य योजना आयोग और नियोजन विभाग ने ऊर्जा विभाग से पूछा है कि कैसे दरों में थोड़ी-बहुत कमी की जा सकती है।

इस मसले पर वित्त विभाग से भी राय मांगी गई है लेकिन उसने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए इसके लिए अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था करने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


अब ऊर्जा विभाग ने पावर कार्पोरेशन और राज्य विद्युत नियामक आयोग से रिपोर्ट मांगी है। ऊर्जा विभाग के अनुसचिव अजीत कुमार ने बृहस्पतिवार को पावर कार्पोरेशन के एमडी व नियामक आयोग के सचिव को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियोजन विभाग की ओर से 23 जनवरी 14 को राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद का पत्र संलग्न करते हुए भेजे गए पत्र पर दो दिन के भीतर निश्चित रूप से रिपोर्ट देने को कहा है।

भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि चूंकि बिजली दरों का निर्धारण विद्युत नियामक आयोग करता है इसलिए शासन पावर कार्पोरेशन के साथ-साथ उसकी भी राय ले लेना चाहता है।

आयोग अगर सकारात्मक रिपोर्ट भेजता है तो सरकार इस बारे में जल्द ही कोई निर्णय कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि शासन स्तर पर बिजली दरों में कमी को लेकर हलचल काफी तेज है।


शासन अब इस मामले को ज्यादा लटकाना नहीं चाहता। सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के नेता भी सरकार पर बिजली दरों में कमी का दबाव बनाए हुए हैं ताकि चुनाव में इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed