फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electric mechanic died due to negligence of RINL officials

Lucknow News: आरआईएनएल के अधिकारियों की लापरवाही से गई बिजली मैकेनिक की जान

Sun, 23 Apr 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Electric mechanic died due to negligence of RINL officials
रायबरेली। रेल पहिया कारखाने के अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक बिजली मैकेनिक की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने आरआईएनएल के अधिकारियों को पिता की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के शेखनपुर गांव निवासी धुन्नूलाल विश्वकर्मा (50) 17 अप्रैल को कारखाने के 132 केवी स्विच यार्ड में काम कर रहा था। मेन वायर टूटने से वह 30 फुट नीचे जमीन पर आ गिरा। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए आरेडिका स्थित अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र अनुज का आरोप है कि फोर्ज्ड व्हील प्लांट के कर्मचारी ने उसके पिता को फोन करके बुलाया था, जहां मेंटिनेंस का काम करते समय वह मेन वायर टूटने से नीचे गिरे और इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी शिव देवी बेटे अनुज व पांच बेटियां वंदना, आरती, ज्योति, प्रगति व प्रांशी को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता की मौत के बाद अब प्लांट के कर्मचारी उसका फोन तक नहीं उठा रहे। पीड़ित ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed