फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electric buses will also be available in roadways buses group.

UP News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी इलेक्ट्रिक बसें, कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Sat, 19 Aug 2023 03:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Aug 2023 03:34 PM IST
सार

पहले चरण में 250 ई बसों को चलाने की योजना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 2025 में होने वाले प्रयागराज कुंभ तक पांच हजार बसों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Electric buses will also be available in roadways buses group.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में वर्ष 2025 में होने वाले कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को रोडवेज की साधारण व एसी बसों के साथ ई बसों से भी सफर का मौका मिलेगा। रोडवेज प्रबंधन ने मेले तक पांच हजार नई इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य तय किया है। ये बसें एसी व नॉन एसी भी होंगी। इनकी खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम ने अपने बेड़े में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल करने की तैयारी कर रहा है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि पहले चरण में रोडवेज अपने बेड़े में 250 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करेगा। इसके लिए केंद्र सरकार की फेम टू स्कीम के तहत मिलने वाले 40 फीसदी अनुदान के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिया हत्याकांड: छोड़ा तो तुमको गोली मार दूंगी या खुद को उड़ा लूंगी... लिव-इन पार्टनर के कत्ल की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिया हत्याकांड: मेकअप आर्टिस्ट्स की पहली शादी थी लव मैरिज, दो साल बाद तलाक, ऋषभ बोला- कई युवकों से अंतरंगता...


एमडी मासूम अली सरवर ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों को अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा और चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थलों को लखनऊ से जोड़ा जाएगा। प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) अजीत सिंह का कहना है कि रोडवेज की फ्लीट में कुंभ मेले से पहले ढाई सौ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें आ जाएंगी। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बता दें, रोडवेज के बेड़े में करीब 12 हजार बसें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed