फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elections of five states: Mayawati took command of Rajasthan

पांच राज्यों के चुनाव: मायावती ने संभाली राजस्थान की कमान, आकाश के हवाले किया एमपी और छत्तीसगढ़

Tue, 17 Oct 2023 07:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 17 Oct 2023 07:24 AM IST
सार

बसपा सुप्रीमो ने राजस्थान और तेलंगाना में किसी भी दल का समर्थन लिए बिना चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बसपा ने गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन किया है। 

विज्ञापन
Elections of five states: Mayawati took command of Rajasthan
अपने भतीजे के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आगामी 16 नवंबर से 20 नवंबर तक राजस्थान में लगातार आठ रैलियों को संबोधित करेंगी। बसपा की ओर से जल्द ही रैलियों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बसपा के नेशनल कोआर्डिनेट आकाश आनंद ने मध्य प्रदेश और राजस्थान की कमान संभाल ली है। खबरों के अनुसार राजस्थान में बसपा सुप्रीमों मायावती 4 दिन 8 जनसभाओं को करेंगी सम्बोधित। 17,18,19 व 20 नवंबर को बसपा उमीदवारों के पक्ष में वह जनसभा को संबोधित करती हुए नजर आएंगी।

विज्ञापन


बता दें कि बसपा सुप्रीमो ने राजस्थान और तेलंगाना में किसी भी दल का समर्थन लिए बिना चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बसपा ने गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन किया है। बसपा सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनंद बीते एक माह से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी का जनाधार बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। वह लगातार जनसभाओं के जरिए वोटरों को बसपा के साथ जुड़ने और गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रयासरत हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मायावती नवंबर माह में चारों राज्यों में तमाम रैलियों में हिस्सा लेंगी। ये संयुक्त रैलियां बसपा और गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशियों के लिए आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


रीवा में मिले जनसमर्थन से बढ़ा उत्साह
आकाश आनंद दोनों राज्यों में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन करके पार्टी का आधार मजबूत कर रहे हैं। अक्टूबर माह में उन्होंने मुरैना और रीवा में दो बड़े सम्मेलन में हिस्सा लिया, जिसमें खासी भीड़ जुटी थी। इससे पहले उन्होंनेे हरियाणा और पंजाब में भी इसी तरह के सम्मेलनों में हिस्सा लेकर पार्टी का जनाधान बढ़ाने का प्रयास किया। खास बात यह है कि इन सम्मेलनों में सत्तारुढ़ दलों के भ्रष्टाचार के मामलों को जनता के बीच रखने की रणनीति अपनाई जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जल्द ही छत्तीसगढ़ में भी आकाश आनंद के नेतृत्व में कई जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed