फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election for gorakhpur loksabha seat to be held before 22 march.

गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए 22 मार्च से पहले होंगे चुनाव, योगी आदित्यनाथ थे यहां से सांसद

Sat, 23 Dec 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Dec 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
election for gorakhpur loksabha seat to be held before 22 march.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए 26 दिसंबर से शुरू हो रहे कार्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। वहीं, गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव 22 मार्च से पहले होंगे।

विज्ञापन


गोरखपुर से योगी आदित्यना‌‌थ व फूलपुर से केशव प्रसाद मौर्य संसद सदस्य चुने गए थे लेकिन योगी ने मुख्यमंत्री व केशव ने डिप्टी सीएम बनने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इससे ये सीटें खाली हो गई हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट से सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों, मतदाता पंजीकरण केंद्रों, जन सेवा केंद्रों के जरिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन हो सकेंगे। ऑनलाइन आवेदनों का प्रिंट लेकर बीएलओ मतदाता के निवास स्थान की जांच करेंगे और आवेदन की त्रुटियां ठीक कराएंगे। प्रवासी भारतीयों के लिए भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लिंक दिया गया है। विदेशों में रहने वाले नागरिक भी फार्म 6 से पंजीकरण करा सकेंगे।

26 दिसंबर को होगा मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन

election for gorakhpur loksabha seat to be held before 22 march.
एल. वेंकटेश्वर लू - फोटो : amar ujala

403 विधानसभा क्षेत्रों में अभी कुल 14.15 करोड़ मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक मतदाता सूचियों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

30 दिसंबर, 15 जनवरी और 29 जनवरी को ग्रामसभा, नगर निकायों और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठकों में फोटोयुक्त नामावलियों को पढ़ा जाएगा।

31 दिसंबर, 7 जनवरी, 21 जनवरी और 28 जनवरी को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ दावे और आपत्तियों के लिए विशेष अभियान चलेगा। मतदाता सूचियों पर प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर 21 फरवरी तक फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

अभियान के दौरान 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, डुप्लीकेट, त्रुटियां ठीक करने, नाम जोड़ने व काटने सहित अन्य कार्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed