{"_id":"587cfeff4f1c1b3403efef7a","slug":"election-commission-restricted-smart-fone-registration-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने अखिलेश की 'स्मार्ट योजना' पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने अखिलेश की 'स्मार्ट योजना' पर लगाई रोक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के नाम व सिंबल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में फैसला सुनाने के बाद चुनाव आयोग ने उनकी एक महत्वाकांक्षी योजना पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
यूपी विधान सभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने केसाथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आर्दश आचार संहिता को देखते हुए सरकार की स्मार्ट फोन योजना के लिए चल रहे पंजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह रोक आयोग के अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया है।
यूपी सरकार ने 10वीं पास व 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सूबे के नागरिकों को नि:शुल्क स्मार्ट फोन देने की योजना लागू की थी, जिस पर रोक लगा दी गई।