फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election commission of india ask dgp to submit report on raebareli incident

केंद्रीय चुनाव आयोग ने डीजीपी से तलब की रायबरेली घटना की रिपोर्ट

Wed, 15 May 2019 01:01 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 15 May 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
election commission of india ask dgp to submit report on raebareli incident
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
केंद्रीय चुनाव आयोग ने डीजीपी मुख्यालय से और रायबरेली के जिला निर्वाचन अधिकारी से घटना को लेकर रिपोर्ट तलब की है। अपर राज्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीडीआर तिवारी ने बताया कि यह कानून व्यवस्था से जुड़ी बड़ी घटना है। 
विज्ञापन


प्रदेश में चुनाव चल रहा है और आचार संहिता लागू है। ऐसे में आयोग की जिम्मेदारी है कि कहीं भी इस तरह की स्थिति बनती है तो उस पर नजर रखी जाए और संबंधित को निर्देश दिए जाएं। वहीं, आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि लखनऊ के आईजी और कमिश्नर रायबरेली में हैं। 
विज्ञापन

ये था मामला

दरअसल, रायबरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले जिले में जमकर बवाल हो गया। दबंगों ने बछरावां- लखनऊ मार्ग के टोल प्लाजा पर जिला पंचायत सदस्यों के वाहन पर टक्कर मार दी और सदस्य राकेश अवस्थी का अपहरण कर उनके साथ मारपीट की। हालांकि बाद में उन्हें छुड़ा लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed