फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election commission objects on bjp cd

भाजपा की प्रचार सीडी पर आयोग ने जताई आपत्ति

Sat, 21 Jan 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Jan 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
election commission objects on bjp cd
डेमो

चुनाव आयोग ने भाजपा के इलेक्शन कैंपेन के लिए बनाए गए वीडियो में कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई है। लगभग चार मिनट के वीडियो में मुख्य रूप से पांच बिंदुओं पर आयोग ने एतराज जताया है।

विज्ञापन


उसने भाजपा से इसे संशोधित कर दोबारा भेजने को कहा है। वीडियो में प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को दिखाया गया है। साथ ही जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है उसका गुणगान किया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आयोग को जिन बातों पर एतराज है उसमें भाजपा की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक का अपने पक्ष में इस्तेमाल करना, राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह का भाषण डालना, अखिलेश यादव की लैपटॉप योजना को घोटाला बताना, दंगे की तस्वीर का इस्तेमाल और ब्यूरोक्रेट्स की तस्वीरों को इस्तेमाल करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके  अलावा वीडियो में इस्तेमाल कुछ शब्दों को आयोग ने गलत बताया है। इसमें एक स्थान पर सर्जिकल स्ट्राइक और उसके बारे में भाजपा अध्यक्ष का भाषण है।

आगजनी की एक तस्वीर पर भी आपत्ति

election commission objects on bjp cd
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

आयोग का मानना है कि चुनाव प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल विज्ञापनों में नहीं किया जा सकता। वीडियो में एक स्थान पर यूपी में भाजपा सरकार के दौरान मुख्यमंत्रियों की तस्वीर और भाषण दिखाए गए हैं।

इसमें कल्याण सिंह भी शामिल हैं। गवर्नर और राष्ट्रपति किसी पार्टी का प्रचार नहीं कर सकते। कोई भी गवर्नर किसी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं कर सकता। आयोग ने अखिलेश सरकार की लैपटॉप योजना को घोटाला बताने पर भी एतराज किया है।

सूत्रों की मानें तो आयोग का तर्क है कि इस बारे में न तो कहीं शिकायत की गई है और न ही कोई जांच चल रही है। वीडियो में एक स्थान पर दंगे में आगजनी की एक तस्वीर पर भी आयोग ने आपत्ति की है और उसे वीडियो से हटाने के निर्देश दिए हैं।

इसमें प्रदेश के कुछअधिकारियों की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। इन्हें भी हटाने के लिए कहा गया है। वीडियो में कानून व्यवस्था, शिक्षा, बेरोजगारी और बिजली व्यवस्था को लेकर बदहाली की तस्वीर दिखाई  गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed