{"_id":"61cbf74a4d04cd6f4b05a4da","slug":"election-commission-meet-for-preparedness-of-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव की तैयारी: आयोग की मंडल व जिलास्तरीय अफसरों संग बैठक, तैयारियों की समीक्षा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव की तैयारी: आयोग की मंडल व जिलास्तरीय अफसरों संग बैठक, तैयारियों की समीक्षा जारी
Wed, 29 Dec 2021 11:23 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:23 AM IST
सार
यूपी चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को चुनाव आयोग ने मंडल व जिला स्तरीय अफसरों के साथ बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
बैठक में चुनाव आयोग, मंडल व जिला स्तर के अधिकारी मौजूद हैं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारी तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। इस दौरे पर मंगलवार को राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक के बाद आज मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार व अनूपचंद्र पांडेय मंडल व जिला स्तरीय अफसरों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में अफसरों से चुनाव की तैयारियों के बारे में बात की गई।
विज्ञापन
इसके पहले, आयोग ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पुलिस के नोडल अधिकारी एडीजी कानून व्यवस्था और प्र्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों की समीक्षा की। बूथ स्थलों के भौतिक सत्यापन और अधिकारियों के भ्रमण की जानकारी ली। आयोग ने कहा कि तैयारियों में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अनुमानित मतदाताओं की संख्या, मतदेय स्थल व मतदान केंद्रों की संख्या, कोविड प्रोटोकाल को लेकर तैयारियों की स्थिति और संवेदनशीलता के बारे में जानकारी हासिल की। कहा, हर बूथ की व्यवस्था को चेक किया जाए। खासकर बिजली की उपलब्धता हर बूथ पर सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि ईवीएम, वीवीपैट और सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से काम कर सकें।
विज्ञापन
आयोग ने पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार से फोर्स अलाटमेंट के प्लान, फोर्स के मूवमेंट प्लान और केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी हासिल की। आयोग ने विभिन्न अर्ध सैनिक बलों के यूपी में मौजूद अधिकारियों से भी फोर्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की और पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक बल उपलब्ध कराने को कहा।
आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। खासकर अवैध शराब की खपत को रोकने और कैश पैसों के मूवमेंट पर खास नजर रखने के लिए कहा गया। बैठक के दौरान कोविड 19 की मौजूदा स्थितियों और आने वाले दिनों के खतरों को देखते हुए तैयारियों के निर्देश दिए गए।