फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election commison eagle eye on star pracharak

आयोग ने पांच आईजी को बनाया पर्यवेक्षक

Thu, 13 Mar 2014 08:26 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Mar 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
election commison eagle eye on star pracharak

लोक सभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत चुनाव आयोग ने उत्तर

विज्ञापन
प्रदेश के पांच आईजी को बतौर पर्यवेक्षक चिह्नित किया है।

इन्हें पर्यवेक्षक बनाए जाने की जानकारी आयोग ने सरकार को दे दी है। लेकिन राज्य सरकार आयोग के फैसले से सहमत नहीं है और वह इनमें से दो के नाम वापस लेने का आग्रह कर रही है।


जिन्हें पर्यवेक्षक बनाया गया है उनमें आगरा जोन के आईजी आशुतोष पांडेय के अलावा आईजी तिलोत्तमा वर्मा, अखिलेश्वर राम मिश्र, अभय प्रसाद और सुग्रीव गिरी के नाम शामिल हैं।

हालांकि, आशुतोष के चयन पर चर्चा शुरू हो गई है। माना यह जा रहा था कि उनकी सपा से नजदीकी को देखते हुए आयोग शायद उन्हें उनके पद से हटाने के आदेश जारी कर दे।

सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने इनमें से दो आईजी के नाम वापस लेने का आग्रह आयोग से किया है। इनमें आशुतोष पांडेय और अखिलेश्वर राम मिश्र के नाम बताए जा रहे हैं।


यूपी के 110 आईएएस बनाए गए ऑब्जर्वर

लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देश में उत्तर प्रदेश के 110 आईएएस अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी बतौर ऑब्जर्वर वहां जाएंगे और मतगणना के बाद ही आ पाएंगे।

चुनाव आयोग ने इन अधिकारियों को 15 मार्च को दिल्ली तलब किया है। जहां इन्हें विज्ञान भवन में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सूचना बुधवार को अफसरों को मिली है। अफसरों ने नियुक्ति विभाग को इसकी सूचना देने के साथ जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed