फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   election campaign complete for fifth phase

शोर थमा, अब अमेठी पर अटकीं नजरें

Tue, 06 May 2014 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
election campaign complete for fifth phase

प्रदेश में पांचवे चरण के लिए चल रहा चुनाव प्रचार आज थम गया। इसके साथ ही दिग्गजों का एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का सिलसिला भी थम गया। अब फैसला मतदाता करेंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को छोड़कर राजनीतिक दलों के अन्य सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व प्रचारकों को क्षेत्र छोड़ने का फरमान सुना दिया गया है।
विज्ञापन


इन सीटों पर 7 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अमेठी व फैजाबाद में रैली करके चुनावी पारा और चढ़ा दिया।

कुल 243 उम्मीदवार मैदान में

election campaign complete for fifth phase

इस चरण में अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, कैसरगंज, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर व भदोही में वोट डाले जाएंगे।

इन सीटों के लिए कुल 243 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अमेठी में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा की स्मृति ईरानी व ‘आप’ के कुमार विश्वास से है।

अमेठी के बगल की सुल्तानपुर सीट से राहुल गांधी के चचेरे भाई वरुण गांधी बतौर भाजपा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

खूब दिए विवादित बयान

election campaign complete for fifth phase

पांचवें चरण के चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर खूब कीचड़ उछाली। गांधी परिवार और नरेंद्र मोदी के बीच चले व्यंग्य बाण और तल्ख टिप्पणियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बसपा अध्यक्ष मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसकी शिकायत बसपा ने चुनाव आयोग से की। केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को चुनाव आयोग आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर अंतिम चेतावनी दे चुका है।

इस चरण में सबसे ज्यादा 34 प्रत्याशी अमेठी में हैं। यहां मतदान के लिए तीन ईवीएम बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी। वहीं सबसे कम 10 उम्मीदवार बहराइच में हैं।

इलाहाबाद व संतकबीरनगर में 16 से अधिक  प्रत्याशी हैं। ऐसे में यहां चुनाव आयोग दो-दो ईवीएम बैलेट यूनिट लगाकर चुनाव करवाएगा।

विज्ञापन

सुरक्षा चाकचौबंद

election campaign complete for fifth phase

वहीं, चुनाव आयोग ने निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर स्थापित चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को वाहनों पर नजर रखने के साथ ही व्यक्ति एवं व्यक्तियों के समूह की पहचान जरूर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि वे उस क्षेत्र के मतदाता हैं या नहीं।

साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कल्याण मंडपों, सामुदायिक केंद्र, लॉज आदि में बाहर के लोग तो नहीं ठहरे हैं। ऐसे लोगों को तत्काल निर्वाचन क्षेत्र से बाहर किया जाए।

इनकी प्रतिष्ठा है दांव पर

election campaign complete for fifth phase
राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, कुमार विश्वास, वरुण गांधी, बेनी प्रसाद वर्मा, अमीता सिंह, राजकुमारी रत्ना सिंह, मोहम्मद कैफ, कुंवर रेवती रमण सिंह, निर्मल खत्री, कमल किशोर कमांडो।

देखें फैक्ट फाइल
कुल मतदाता-2.52 करोड़
पुरुष -1.37 करोड़

महिला-1.14 करोड़
अन्य-1446

पोलिंग सेंटर-17017
पोलिंग बूथ-25857
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed