{"_id":"5a29a47b4f1c1b69678c096d","slug":"elected-mayor-to-take-oath-on-december-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिसंबर को शपथ लेंगे यूपी के चुने गए मेयर और पार्षद, जारी हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिसंबर को शपथ लेंगे यूपी के चुने गए मेयर और पार्षद, जारी हुआ कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित मेयरों, सीएम योगी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के नगर निगमों के नवनिर्वाचित मेयर और नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के चेयरमैनों का शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को होगा। इसकी अधिकारिक घोषणा शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय के निर्वाचित पदाधिकारियों के संबंध में अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी थी।
प्रमुख सचिव ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर शपथ ग्रहण की रूपरेखा तय चर्चा की। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक बैठक में यह हुआ कि 12 दिसंबर को इन्हें शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद 13 दिसंबर को नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैन को लखनऊ बुलाया जाएगा। जहां मुख्यमंत्री उन्हें संबोधित करेंगे।