फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly motorcyclist killed, sister-in-law injured in collision with DCM truck

Lucknow News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, साली घायल

Tue, 04 Aug 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Elderly motorcyclist killed, sister-in-law injured in collision with DCM truck
प्रतीकात्मक।
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रविवार सुबह किसान पथ पर तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक चला रहे शिवरतन रावत (60) की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर बैठी उनकी साली राधा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन से लेकर भाग गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक, गोसाईंगंज के चंदियामऊ निवासी शिवरतन रावत खेती-किसानी करते थे। उनके बेटे दिलीप ने बताया कि रविवार सुबह पिता बाइक से मोहनलालगंज के खुजौली गांव गए थे। वहां से वह छोटी मौसी राधा को गोसाईंगंज के लौखरिया गांव छोड़ने जा रहे थे। किसान पथ पर पासिन ढकवा के पास डीसीएम ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, पर टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में पिता और मौसी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। मौसी की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed