फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly mother and son found dead in home

Lucknow News: घर में मृत मिले बुजुर्ग मां-बेटे

Mon, 25 Aug 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 25 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Elderly mother and son found dead in home
रवींद्रपल्ली इलाके में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फोरेंसिक टीम। घर में मिले पालतू कुत्ते को 
लखनऊ। गाजीपुर के रवींद्रपल्ली इलाके में शनिवार शाम बेला चक्रवर्ती (90) व उनके बेटे असीम चक्रवती (65) का शव घर में मिला। सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का दावा है कि दोनों की स्वाभाविक मौत हुई है। मां-बेटे घर में अकेले ही रहते थे।
विज्ञापन

एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि बेला चक्रवर्ती के पड़ोसी के घर में निर्माण में लगे मजदूर ने शनिवार दोपहर असीम को उनके घर के पोर्टिको में पड़े देखा। कई घंटे तक असीम उसी हालत में पड़े रहे। शाम करीब पांच बजे मजदूर ने मकान मालिक को इसकी खबर दी। पड़ोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो पोर्टिको में असीम का शव पड़ा था। कमरे में मां बेला का शव सोफे पर पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने घर में छानबीन की।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य दोनों की स्वाभाविक मौत की ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और सही समय का पता चल सकेगा। घर में सभी सामान अपनी जगह पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असीम के दो भाइयों की पहले हो चुकी है माैत : एसीपी गाजीपुर के मुताबिक बेला चक्रवर्ती के पति प्रकाश चंद्र चक्रवर्ती रेलवे में अधिकारी थे। उनकी मौत के बाद बेला को पेंशन मिलती थी, जिससे परिवार का खर्च चलता था। असीम प्राइवेट कंपनी से सेवानिवृत्त थे। जांच में पता चला कि असीम के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में किसी का आना-जाना नहीं था। मां-बेटे भी कम निकलते थे। पुलिस ने किसी तरह उनके कुछ रिश्तेदारों का नंबर हासिल कर उनसे संपर्क किया, पर सबने दोनों से कोई मतलब न होने की बात कहते हुए शव लेने से इन्कार कर दिया।
पालतू कुत्ते ने अंदर घुसने नहीं दिया
चौकी इंचार्ज जय नारायण दोहरे ने बताया कि पुलिस जब बेला चक्रवर्ती के घर पहुंची और गेट खोला तो घर में मौजूद पालतू कुत्ता उग्र हो गया। कुत्ते का आक्रामक रूप देख पुलिस वाले भी पीछे हट गए। डॉग हैंडलर ने आकर किसी तरह कुत्ते को काबू किया और उसे छत पर भेजा दिया। उन्होंने बताया कि कुत्ते की देखरेख के एक एनजीओ से बात की गई है।
कमरे में मिलीं शराब की कई बोतलें
असीम के कमरे की छानबीन के दौरान वहां से शराब की खाली 20 से 25 बोतलें मिली हैं। कमरे में चारों तरफ गुटखे के पाउच पड़े थे। कमरे में ही कुत्ते की गंदगी भी बिखरी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि असीम के कमरे में किसी का आना-जाना नहीं था।
बृहस्पतिवार को पड़ोसी से हुई थी बेला की बातचीत
चौकी इंचार्ज ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेला चक्रवर्ती की अपने पड़ोसी से काफी देर तक बातचीत हुई थी। इसके बाद मां-बेटे को न तो किसी ने देखा और न ही किसी से कोई बात हुई।
पहले किसकी गई जान... बस अनुमान
बुजुर्ग मां-बेटे की एक साथ मौत कैसे हुई, यह सवाल अनसुलझा है। लोगों का मानना है कि दोनों की एक साथ मौत होने की संभावना न के बराबर है। दोनों में किसी एक की पहले मौत हुई होगी। ऐसे में पहले बेटे की मौत हुई या मां की? ये सवाल अहम है।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बेला चक्रवर्ती ही घर की देखरेख करती थीं। वह एक्टिव थीं जबकि बेटा हमेशा नशे में रहता था। ऐसे में दो परिस्थितियों का अनुमान लगाया जा रहा है। पहला, बेला की मौत पहले हुई और नशे के दौरान सदमे में जाने से बेटे की मौत हो गई। दूसरा, पहले बेटे की मौत हुई और ये झटका मां बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार दोनों के शव से बदबू नहीं आ रही थी ऐसे में संभावना है कि दोनों की मौत शनिवार सुबह से दोपहर के बीच किसी समय हुई होगी।
मोहल्ले में चर्चा, कहीं करोड़ों की संपत्ति में हत्या तो नहीं की गई
बुजुर्ग मां-बेटे की मौत पर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग यह कहते हुए मिले कि कहीं प्रॉपर्टी की लालच में आकर मां-बेटे की साजिश के तहत हत्या तो की गई। अब परिवार के खत्म होने के बाद उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी को कोई दावेदार नहीं है।

परिवार से जुड़े मुख्य तथ्य
वर्ष 1970 में बेला चक्रवर्ती के पति पीसी चक्रवर्ती ने रवींद्रपल्ली में मकान बनवाया था।
परिवार के पास रवींद्रपल्ली में दो और बीबीडी इलाके में एक घर है।
बेला के पति की सबसे पहले मौत हुई। इसके बाद बड़े बेटे अमित की पत्नी चंद्ररानी, फिर अमित व उसके छोटे भाई रंजीत की मौत हुई थी।
मोहल्ले वालों के अनुसार असीम कुत्तों की खरीद-फरोख्त करते थे। मोहल्ले वालों से परिवार का कोई लेना-देना नहीं था।

रवींद्रपल्ली इलाके में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फोरेंसिक टीम। घर में मिले पालतू कुत्ते को 

रवींद्रपल्ली इलाके में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फोरेंसिक टीम। घर में मिले पालतू कुत्ते को 

रवींद्रपल्ली इलाके में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फोरेंसिक टीम। घर में मिले पालतू कुत्ते को 

रवींद्रपल्ली इलाके में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फोरेंसिक टीम। घर में मिले पालतू कुत्ते को 

रवींद्रपल्ली इलाके में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फोरेंसिक टीम। घर में मिले पालतू कुत्ते को 

रवींद्रपल्ली इलाके में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फोरेंसिक टीम। घर में मिले पालतू कुत्ते को 

रवींद्रपल्ली इलाके में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फोरेंसिक टीम। घर में मिले पालतू कुत्ते को 

रवींद्रपल्ली इलाके में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फोरेंसिक टीम। घर में मिले पालतू कुत्ते को 

रवींद्रपल्ली इलाके में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फोरेंसिक टीम। घर में मिले पालतू कुत्ते को 

रवींद्रपल्ली इलाके में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फोरेंसिक टीम। घर में मिले पालतू कुत्ते को 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed