फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ekana Stadium: 15 police personnel were caught after skipping the security arrangements and watching the mat

इकाना स्टेडियम: सुरक्षा व्यवस्था छोड़कर मैच देख रहे 15 पुलिस कर्मी गए पकड़े, दिए गए जांच के आदेश

Fri, 13 Oct 2023 09:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Oct 2023 09:54 PM IST
सार

चेकिंग के दौरान 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के दो पीएसी के जवान भी मैच देखते मिले। वह न तो सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए थे और न ही उनके पास टिकट व पास था।

विज्ञापन
Ekana Stadium: 15 police personnel were caught after skipping the security arrangements and watching the mat
इकाना स्टेडियम में मैच गुरुवार को खेला गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इकाना में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के मैच के दौरान चेकिंग में 15 पुलिसकर्मी फंस गए। ये सभी ड्यूटी छोड़कर मैच का लुत्फ उठाते मिले। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था ने शुक्रवार को सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए। जांच के बाद इनको दंडित किया जाएगा।

विज्ञापन


इकाना स्टेडियम में बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला गया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर उपेंद्र अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को पहले ही निर्देशित किया था कि जिसकी जहां पर ड्यूटी होगी वह वहीं पर रहेगा। सभी के ड्यूटी कार्ड भी जारी किए थे। जेसीपी ने बताया कि स्टेडियम के भीतर जिन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था उनका ड्यूटी कार्ड नीले रंग का था। बाहर जो पुलिसकर्मी थे उनके कार्ड सफेद व पीले रंग के थे। मैच के दौरान जब चेकिंग हुई तो स्टेडियम के भीतर सफेद व पीले रंग के ड्यूटी कार्ड वाले 15 पुलिसकर्मी मिले। जेसीपी के मुताबिक हीं पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन


दो पीएसी के जवान बिना टिकट व पास के देख रहे थे मैच
चेकिंग के दौरान 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के दो पीएसी के जवान भी मैच देखते मिले। वह न तो सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए थे और न ही उनके पास टिकट व पास था। उनको तत्काल वहां से बाहर निकाला गया। जेसीपी ने बताया कि इन दोनों के निलंबन संबंधी रिपोर्ट उनकी वाहिनी के अफसरों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और सख्त कार्रवाई होगी
ज्वाइंट सीपी ने बताया कि आगे भी कई मैचे खेले जाने हैं। इसलिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन पुलिसकर्मियों का जो भी ड्यूटी प्वाइंट होगा उनको वहां से किसी दूसरी जगह जाने की अनुमति नहीं होगी। ये व्यवस्था बनी रहे इसलिए ड्यूटी कार्ड अलग-अलग रंग के बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर आगे कोई इसका उल्लंघन करता है तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed