फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eighth class student hanged

Lucknow News: आठवीं का छात्र फंदे पर लटका

Fri, 09 Feb 2024 04:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 09 Feb 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Eighth class student hanged
लखनऊ। बाजारखाला इलाके में कक्षा आठ के छात्र ने बुधवार शाम फांसी लगा ली। खुदकुशी का कारण नहीं पता चल सका। वहीं, परिजन घटना को हादसा बता रहे हैं।
विज्ञापन


बाजारखाला इलाके के खजुआ निवासी नरेंद्र वर्मा ट्रेवल एजेंसी संचालक हैं। उनका इकलौता बेटा व्योम (16) कक्षा आठ का छात्र था। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम वह छत पर खेलने गया था। कुछ देर बाद व्योम की मां मीना पर छत पर जाने लगीं तो सीढि़यों का दरवाजा बंद मिला। वह किसी तरह दरवाजा खोलकर छत पर पहुंचीं तो व्योम दरवाजे के एंगल में लटका मिला। मीना ने शोर मचाया तो परिजन छत पर पहुंचे और व्योम को ट्राॅमा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाजारखाला इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य का कहना है कि किशोर ने आत्महत्या की है। अभी कारण नहीं पता चल सका है। वहीं, परिजनों का कहना है कि व्योम की मौत महज एक हादसा है। व्योम की मौत से माता-पिता व बड़ी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

महिगवां के राजा सलेमपुर गांव निवासी संजय की पत्नी बबली (30) बृहस्पतिवार सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि बबली का पति से विवाद हुआ था। इसी के चलते उन्होंने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिगवां के सहपुरवा गांव में रहने वाले विश्वनाथ (55) ने बीती रात घर में फांसी लगा ली। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो विश्वनाथ का शव फंदे पर लटका मिला। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। विश्वनाथ के परिवार में बेटा राहुल और एक बेटी है। राहुल की शादी तय है। 18 फरवरी को लड़की गोदभराई की रस्म के लिए तैयारियां हो रही थीं। गांव के लोग घरेलू विवाद को खुदकुशी की वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed