फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight trains remain cancelled from 6 to 14 August

Railway: छह से 14 अगस्त के बीच निरस्त रहेंगी ये आठ ट्रेनें, जैतीपुर में लूपलाइन निर्माण के चलते प्रभावित रहेगा

Fri, 02 Aug 2024 02:18 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Aug 2024 02:18 PM IST
सार

जैतीपुर स्टेशन पर लूपलाइन निर्माण के चलते आठ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं, कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Eight trains remain cancelled from 6 to 14 August
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ कानपुर रेलखंड के जैतीपुर स्टेशन पर लूपलाइन निर्माण के चलते छह से 14 अगस्त तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इस बीच आठ ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 12, 13, 14 अगस्त को 01823 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-चारबाग पैसेंजर, 14124 कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी, 14123 प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी, 04297 उतरेटिया-कानपुर मेमू, 04296 कानपुर-उतरेटिया मेमू कैंसिल रहेगी।

विज्ञापन


12 व 13 अगस्त को 05380 कासगंज-लखनऊ स्पेशल व 05379 लखनऊ कासगंज स्पेशल कैंसिल रहेगी। वहीं, 14 अगस्त को 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी, 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट इंटरसिटी निरस्त रहेंगी। छह अगस्त को 09111 वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल कानपुर सेंट्रल से 80 मिनट व 14124 कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी कानपुर सेंट्रल से आधे घंटे रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: क्या दलितों व आदिवासियों का जीवन भेदभाव मुक्त हो गया? मायावती ने उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी के बयान पर अखिलेश ने की टिप्पणी, बोले- दिल्ली का गुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं...


सात अगस्त को 04137 बरौनी समर स्पेशल कानपुर सेंट्रल से 140 मिनट, नौ अगस्त को 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल व 15269 साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस बाराबंकी स्टेशन पर क्रमशः 50 व 40 मिनट रोककर चलाई जाएंगी। 11 अगस्त को 04296 कानपुर-उतरेटिया मेमू, 12522 राप्तीसागर एक्सप्रेस, 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, 01823 वीरागंना लक्ष्मीबाई-चारबाग पैसेंजर कानपुर सेंट्रल से देरी से रवाना होगी। 12 व 13 अगस्त को 12594 भोपाल लखनऊ जंक्शन गरीबरथ एवं 19715 जयपुर गोमतीनगर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से रोककर चलाई जाएगी।

बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
13 अगस्त को 09417 करमाली-अहमदाबाद स्पेशल एवं 14 को 12875 नीलांचल एक्सप्रेस, 12173 उद्योगनगरी एक्सप्रेस उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। 14 को 09418 पटना-अहमदाबाद स्पेशल, 09405 पटना स्पेशल कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाई जाएंगी। 09112 गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल व 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस गोरखपुर, अयोध्या, सुलतानपुर, प्रतापगढ़ के रास्ते चलाई जाएंगी।

बदले समय पर चलेंगी ये ट्रेनें
14 अगस्त को 04298 कानपुर-लखनऊ स्पेशल कानपुर सेंट्रल से दोपहर 12.20 बजे की जगह 3.20 बजे चलेगी। 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से देरी से चलेगी। 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस छपरा से सुबह 5.20 बजे की जगह 7.20 बजे, 04295 लखनऊ-कानपुर स्पेशल लखनऊ से दोपहर ढाई बजे की जगह शाम चार बजे व 12003 शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से दोपहर 3.30 की जगह 3.45 बजे रवाना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed