फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eight trains coming back on track from 25 june

राहत : निरस्त चल रहीं आठ ट्रेनें बहाल, चार ट्रेनें आज से, बाकी 27 और 28 से चलेंगी

Fri, 25 Jun 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
eight trains coming back on track from 25 june
लखनऊ। रेलवे प्रशासन निरस्त चल रहीं आठ ट्रेनें बहाल कर रहा है। इनमें से कुछ ट्रेनें शुक्रवार से ट्रैक पर दौड़ने लगेंगी। ट्रेनों में सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि लखनऊ जं.-मैलानी स्पेशल (05088), मैलानी-लखनऊ जं. स्पेशल (05087), लखनऊ जं.-मैलानी स्पेशल (05086), मैलानी-लखनऊ जं. स्पेशल (05085) 25 जून से चलेंगी। गोरखपुर सीतापुर स्पेशल (05093), सीतापुर गोरखपुर स्पेशल (05094) 27 जून से, गोरखपुर पाटलिपुत्र स्पेशल (05080), पाटलिपुत्र-गोरखपुर स्पेशल (05079), गोरखपुर पाटलिपुत्र-गोरखपुर स्पेशल (05080/79) 28 जून से चलेंगी।
विज्ञापन

लखनऊ जंक्शन-पुणे समेत कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े
लखनऊ जंक्शन पुणे एक्सप्रेस समेत कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े हैं। पुणे लखनऊ जं. स्पेशल (01407) छह जुलाई से 26 अक्तूबर तक 17 फेरों के लिए चलाई जाएगी। लखनऊ जं. पुणे स्पेशल (01408) आठ जुलाई से 28 अक्तूबर तक, पुणे दरभंगा स्पेशल (01033) सात जुलाई से 27 अक्तूबर तक, दरभंगा-पुणे स्पेशल (01034) नौ जुलाई से 29 अक्तूबर तक, लोकमान्य तिलक टर्मिनस लखनऊ जं. स्पेशल (02107) तीन जुलाई से 30 अक्तूबर तक, लखनऊ जं. लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (02108) चार जुलाई से 31 अक्तूबर तक, लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर स्पेशल (02165) एक जुलाई से 28 अक्तूबर तक, गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (02166) दो जुलाई से 29 अक्तूबर तक, लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर स्पेशल (01079) आठ जुलाई से 28 अक्तूबर तक, गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (01080) दस जुलाई से 30 अक्तूबर तक, पुणे-गोरखपुर स्पेशल (01115) आठ जुलाई से 28 अक्तूबर तक, गोरखपुर-पुणे स्पेशल (01116) दस जुलाई से 30 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली जुलाई से बदलेगा ट्रेनों का समय
छपरा दिल्ली स्पेशल समेत कई ट्रेनों के संचालन समय में पहली जुलाई से बदलाव होगा। समस्तीपुर अहमदाबाद स्पेशल (09454) देवरिया सदर स्टेशन से दोपहर 12.25 बजे छूटेगी। नई दिल्ली सहरसा स्पेशल (02564) छपरा से सुबह 10.15 बजे छूटेगी। छपरा दिल्ली स्पेशल छपरा (05115) से 11.25 बजे प्रस्थान कर बलिया से 12.30 बजे, युसूफपुर से दोपहर 01.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.40 बजे, औड़िहार से 02.25 बजे, डोभी से 02.53 बजे तथा केराकत से 03.07 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed