फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eight leaders of bjp

ये हैं भाजपा के 8 बड़े 'नखरेबाज' नेता

Wed, 12 Mar 2014 01:22 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Mar 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
eight leaders of bjp

अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले भाजपा में यूं तो कई नेता है, लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिनके फैससों से विवाद भी कम नहीं हुए है।

विज्ञापन


ऐसे नेताओं की लंबी फेहरिस्त है, जो पार्टी फोरम पर तमाम निर्णय लिए जाने का दावा तो करते हैं लेकिन खुद ही उस पर अमल नहीं करते।

ये नेता कार्यकर्ताओं को संतोषी और अनुशासित बने रहने को कहते हैं लेकिन खुद विघ्न पैदा करते हैं। चुनाव प्रत्याशी अभी तय नहीं हुए लेकिन कई नेताओं ने खुद को उम्मीदवार घोषित कर प्रचार भी शुरू कर दिया है।

इन नेताओं के लिए न तो संसदीय बोर्ड के कोई मायने हैं और न ही सामूहिक फैसलों के। ये नेता कभी ज्यादा उम्र के लोगों को चुनावी जंग से दूर रखने की चर्चा पर चुप्पी साधते हैं, तो कभी खुद ही उनकी सीटें तय करने लगते हैं।
विज्ञापन


वे चुनाव जीतने के लिए सीट बदलने से लेकर दूसरी तिकड़मों से भी बाज नहीं आ रहे।

बिना फैसले के ही हरी झंडी देने में माहिर

eight leaders of bjp

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह 2009 में पहली बार गाजियाबाद सीट से जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे।

वह कहते हैं कि प्रत्याशियों को लेकर फैसला संसदीय बोर्ड करेगा लेकिन कई सीटों पर पार्टी नेताओं को चुनाव लड़ने की हरी झंडी देने लगते हैं।

गाजियाबाद में ‘आप’ के इफेक्ट और सियासी समीकरण अनुकूल न होने के कारण वे अपनी सीट बदलना चाहते हैं। लखनऊ से चुनाव लड़ने की तैयारियां भी शुरू कर देते हैं।

लखनऊ, वाराणसी समेत कई सीटों पर उम्मीदवारों को बदले जाने की अटकलें लगाई जाती हैं, बुजुर्ग नेताओं को चुनाव लड़ाने से परहेज बरतने की चर्चाएं चलती हैं, लेकिन इन पर वे विराम नहीं लगाते।

ये चर्चाएं क्यों और कहां से आई, इसकी पड़ताल नहीं की जाती। संसदीय बोर्ड में चर्चा के बिना वरुण गांधी सुल्तानपुर चले जाते हैं, मेनका पीलीभीत शिफ्ट हो जाती हैं, लेकिन आम कार्यकर्ताओं के लिए यही शिगूफा रहता है, मेरा टिकट भी पार्लियामेंट्री बोर्ड ही तय करेगा।

धैर्य की सीख, पर जिद भी कम नहीं

eight leaders of bjp

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह फिर विधिवत भाजपा में शामिल हो गए हैं। बड़े कद के नेता हैं। एटा से फिर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

वह भी कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने की सलाह देते रहे हैं लेकिन पिछली बार कुछ टिकटों पर जिद को लेकर वह पार्टी छोड़ गए थे। वह बुलंदशहर से अशोक प्रधान को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध कर रहे थे।

राजनाथ सिंह उस समय भाजपा अध्यक्ष थे। तब प्रत्याशियों की पहली सूची में ही विवादित अशोक प्रधान का नाम शामिल था।

आखिरकार वे इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए। कमोबेश यही हाल इस बार अलीगढ़ समेत तीन-चार सीटों पर है। वहां कल्याण सिंह प्रत्याशी तय करेंगे।

विज्ञापन

बेचैनी, तीखे तेवर और फिर सरेंडर

eight leaders of bjp

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी इलाहाबाद से चुनाव लड़ते रहे हैं। वर्ष 2009 में अपनी इलाहाबाद सीट बदलकर वाराणसी का रुख किया।

वहां से सांसद चुने गए। वह इस सीट से फिर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। बिहार और यूपी में मोदी इफेक्ट और प्रभावी बनाने के लिए भाजपा इस सीट से प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को उतारना चाहती है।

सीट बदले जाने की आशंका से जोशी बेचैन हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में अपने तीखे तेवर भी दिखा चुके हैं। पार्टी ने बुजुर्ग नेताओं के चुनाव न लड़ने का शिगूफा छोड़ा तो भी उन्होंने कोई पहल नहीं की।

खुद तय कर लेती हैं उम्मीदवार

eight leaders of bjp

मेनका गांधी केंद्र में मंत्री रह चुकी हैं। फिलहाल आंवला से सांसद हैं। वर्ष 2009 में अपने बेटे वरुण गांधी को पीलीभीत से चुनाव लड़ाने के लिए आंवला चली आई थीं।

विधानसभा चुनाव में मेनका और वरुण ने पीलीभीत में अपनी पसंद से टिकट दिलाए। सुखलाल धोबी जैसे पुराने नेताओं को किनारे कर दिया।

इस बार भी पार्टी अनुशासन और संसदीय बोर्ड के फैसलों के बिना मेनका पीलीभीत की पुरानी सीट पर चली गई हैं। आंवला का प्रत्याशी भी उन्होंने खुद तय कर दिया।

सीट पक्की नहीं, पहुंच गए प्रचार करने

eight leaders of bjp

वरुण गांधी पार्टी के युवा नेता। पार्टी अनुशासन की ज्यादा परवाह नहीं।

कई बार पार्टी लाइन से इतर राय रखकर चर्चा में आते हैं। पिछली बार पीलीभीत से जीते और इस बार सुल्तानपुर से चुनावी जंग में हैं।

उन्होंने चुनावी तैयारियां शुरू कर रखी हैं। यह अलग बात है कि संसदीय बोर्ड ने इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है।

जुबां पर समर्पण, इशारों में विरोध

eight leaders of bjp

लालजी टंडन लखनऊ के सांसद हैं। एमएलए, एमएलसी और मंत्री भी रह चुके हैं।

प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चुनाव न लड़ने पर वर्ष 2009 में लखनऊ से चुनाव लड़े और सांसद चुने गए। इतने पर भी संतोष नहीं। लखनऊ से बाहर जाने को तैयार नहीं। हों भी क्यों, यह सीट उन्हें विरासत में जो मिली है।

उनकी सीट पर राजनाथ सिंह लड़ना चाहते हैं लेकिन इशारों ही इशारों में उन्होंने विरोध जता दिया है। हालांकि जुमला अन्य नेताओं की तरह यही कि वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं।

पहली बार ही बेकरारी

eight leaders of bjp

कलराज मिश्र भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। विधान परिषद सदस्य और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

पहली बार लखनऊ पूर्व से विधायक चुने गए। वह कानपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि यह उनका पहला लोकसभा चुनाव होगा।

माना जा रहा है कि संसदीय बोर्ड की बैठक में कानपुर से उनकी उम्मीदवारी पर जल्द मुहर लग जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed