फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eight investors showed interest in making Ganga Expressway on PPP mode

गंगा एक्सप्रेसवे को पीपीपी मोड पर बनाने में आठ निवेशकों ने दिखाई रुचि

Sun, 13 Dec 2020 02:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Dec 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
Eight investors showed interest in making Ganga Expressway on PPP mode
गंगा एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित रूट... - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित 594 किमी. लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे को पीपीपी मॉडल पर बनाने में आठ निवेशकों ने रुचि दिखाई है। इस एक्सप्रेस-वे को डिजाइन, बिड, फ ाइनेंस, ऑपरेट, मेंटेन व ट्रांसफर के आधार पर बनाए जाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार व सीईओ यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को निविदा मूल्यांकन समिति की प्री-ईओआई (प्री-एक्सप्रेसेन ऑफ इंट्रेस्ट) कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इसमें परियोजना का विकास करने के लिए इच्छुक सभी आठ आवेदनकर्ता उपस्थित हुए। 
विज्ञापन


आवेदनकर्ताओं के सवालों का समाधान करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सीईओ यूपीडा अवनीश ने निविदाकर्ताओं को बताया कि एक्सप्रेस-वे से संबंधित भूमि अधिग्रहण का कार्य इसी महीने शुरू हो जाएगा।  मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल इस परियोजना का शिलान्यास जून 2021 में कराने की योजना है। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा श्रीश चंद्र वर्मा व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज में समाप्त होगा। यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों की 30 तहसीलों से होकर निकलेगा। इस परियोजना में 12 पैकेज हैं और प्रत्येक पैकेज की लंबाई 50 किमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed