{"_id":"5ddd35888ebc3e548730e32a","slug":"eight-injured-in-wild-pig-attack-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में जंगली सूअर के हमले में आठ ग्रामीण घायल, काबू पाने में नाकाम रहने पर गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में जंगली सूअर के हमले में आठ ग्रामीण घायल, काबू पाने में नाकाम रहने पर गोली मारी
Tue, 26 Nov 2019 07:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
सुअर के हमले में घायल हुआ ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र के काजीपुर व बहाउद्दीनपुर गांव में मंगलवार को घुसे एक जंगली सूअर ने जमकर उपद्रव मचाया। उसके हमले से करीब आठ ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सूअर को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन उसके मंसूबे को देखते हुए सभी को अपना पैर पीछे खींचने पड़े।
विज्ञापन
काबू में न आता देख लाइसेंसी बंदूक से सूअर को मौत के घाट उतार दिया गया। घायलों को सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बहाउद्दीनपुर गांव में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक जंगली सूअर भटकते हुए गांव में पहुंच गया। गांव निवासी सोनी पत्नी महावीर पर सूअर ने हमला बोल दिया। महिला की गुहार पर दौड़े उसके पति ने उसे सूअर से अलग करना चाहा तो उस पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन
गुहार पर पहुंचे गांव के हरिश्चन्द्र, महेश, अलगू, पूनम व अजय शुक्ल ने सूअर को भगाने का प्रयास किया लेकिन वह भी हमले में घायल हो गए। इस बीच सूअर बगल के गांव काजीपुर जा पहुंचा। वहां गांव निवासी मुंशीलाल व रमई पर भी हमला बोल घायल कर दिया। काबू में न होता देख दो ग्रामीणों ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सूअर पर फायर कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
