फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eight died because of weather in awadh in Uttar Pradesh.

यूपी के अवध में आंधी-पानी से भारी तबाही, 8 की मौत, 22 घायल

Tue, 25 Apr 2017 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Apr 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
eight died because of weather in awadh in Uttar Pradesh.
आंधी व बारिश के दौरान सड़क से नीचे उतरी बोलेरो - फोटो : amar ujala

रविवार देर रात आई आंधी और बारिश ने अवध के कई जिलों में भारी तबाही मचाई। खराब मौसम के चलते हुए हादसों में गोंडा में तीन, सुल्तानपुर और सीतापुर में दो-दो और बहराइच में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


मरने वालों में सुल्तानपुर में एक महिला, सीतापुर में एक मासूम और गोंडा में एक किसान जनार्दन भारती भी शामिल है जिसको फसल का नुकसान देख कर दिल का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन


इसके अलावा सुल्तानपुर में दस, अंबेडकरनगर में पांच, बहराइच में छह और गोंडा में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

गोंडा में पेड़ गिरने से व्यापारी अमरनाथ सोनी और उनके बेटे अखिलेश की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं किसान जनार्दन भारती को फसल का नुकसान देख कर दिल का दौरा पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में हुए ये हादसे

eight died because of weather in awadh in Uttar Pradesh.
सुल्तानपुर में कार पर गिरा नीम का पेड़ - फोटो : amar ujala

सीतापुर में दीवार गिरने से तम्बौर थाना क्षेत्र के इस्माईगंज गांव में जीतू (13) और हरगांव थाना क्षेत्र के भदेवां गांव में टोड़ी (65) की मौत हो गई। हादसे में करीब छह लोग घायल हो गए।

सुल्तानपुर में पेड़ गिरने और टीनशेड की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी रामजग की पत्नी गयादेई (60) और कूरेभार थाना क्षेत्र के मकदूमपुर बनरहा गांव निवासी गरिमा सिंह (25) शामिल हैं।

बहराइच में टीन शेड की चपेट में आकर कोयला प्लांट में काम कर रहे कारीगर लखीमपुर खीरी के गुलजार नगर निवासी मोहम्मद सलमान (50) पुत्र फखरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed