फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eight class student committed suicide

‘क्यों मातम मना रहे हो मेरा बेटा तो सो रहा है’

Thu, 05 Nov 2015 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Nov 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
eight class student committed suicide

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में 12 साल के एक बच्चे की जिद पूरी नहीं हुई तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। माता-पिता घर लौटे तो उन्हें इकलौते बेटे की लाश पंखे के कुंडे में मां के दुपट्टे के सहारे लटकी मिली।

विज्ञापन


पीजीआई के रक्षाखंड निवासी ऑटो चालक सुनील कुमार की पत्नी सुधा पीडब्ल्यूडी विभाग में क्लर्क हैं। अपने इकलौते बेटे यशवर्धन (12) और आठ वर्ष की बेटी तेजस्विनी को सुबह तैयार करके स्कूल भेज दिया था।
विज्ञापन


यश साउथ सिटी के एसएन मिश्रा ओवीई मेमोरियल स्कूल में आठवीं कक्षा का और तेजस्विनी तीसरी कक्षा की छात्रा है। इसके बाद सुधा दफ्तर चली गई थीं।

दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी होने पर सुनील उन्हें घर ले आए। फिर पत्नी को दफ्तर से घर लाने के लिए जाने लगे तो बेटी तेजस्विनी भी साथ चलने की जिद करने लगी। यश भी साथ चलने की जिद पर अड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने खो दिया होश

eight class student committed suicide

इस पर सुनील ने उसे जमकर डांट लगा दी और तेजस्विनी को साथ लेकर चले गए। शाम साढ़े चार बजे सभी घर लौटे तो दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद मिली।
 
काफी देर तक कॉल बेल बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से अंदर झांका। भीतर यशवर्धन का शव लटका दिखा। इसके बाद उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।

रक्षाखंड कॉलोनी में इस घटना की वजह से बुधवार को मातम छाया रहा। परिवारवालों के साथ-साथ पड़ोसियों की आखों में भी आंसू झलक रहे थे। यश कॉलोनी में सभी का चहेता था।

चंचल स्वभाव को होने की वजह से सभी लोग उसे काफी पसंद करते थे। मां सुधा बार बार यही कहती रही कि ये सब क्यों मातम मना रहे हैं।

मेरे बेटे को कुछ नहीं हुआ, वो सो रहा है। यह कहते ही वो बेहोश हो जा रही थी। पिता बार बार उस घड़ी को कोसते रहे जब उन्होंने यश को अकेले घर में छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed