फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eid ul azha in lucknow

सजदे में झुके सिर, सबने कहा ईद मुबारक

Wed, 16 Oct 2013 07:03 PM IST
सैफ हैदर नकवी/लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/लखनऊ Updated Wed, 16 Oct 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
eid ul azha in lucknow

अजीम कुरबानी की याद में बुधवार को राजधानी में मुसलमानों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की।

विज्ञापन


पुरसुकून माहौल में शहर भर की मस्जिदों में ईद ए कुर्बां पर हजारों सिर सजदे में झुक गए।

हर तरफ अमन व भाईचारे संदेश आम हुआ। शहर की सबसे बड़ी जमात ऐशबाग ईदगाह और आसिफी मस्जिद में अदा की गई। यहां उलमा ने अमन भाईचारे पर जोर देते हुए मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की है।

ईदगाह पहुंचे लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने मुसलमानों को पवित्र पर्व की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि यह अमन व त्याग का त्योहार है।

देखें: नमाज की तस्वीरें सिर्फ हमारी वेबसाइट पर


ऐशबाग ईदगाह में शहर की सबसे बड़ी सुन्नी जमात ने बुधवार को ईद उल अजहा की नमाज अदा की। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सुबह 10 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


नमाज बाद संबोधन में मौलाना ने कहा कि समाज में दूरियां बढ़ रही हैं जो हमारी ताकत को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने अमन भाईचारे पर जोर देते हुए मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने मुजफ्फर नगर में हुए दंगे को अफसोस नाक बताते हुए कहा कि सरकार उन दंगा पीड़ितों को उचित मदद पहुंचाए जो इस वक्त भी बेघर हैं।

उन्होंने मांग की है कि दंगा कराने वाले शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में सामने लाया जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए।

इस मौके पर यहां पहुंचे शिवपाल यादव ने मुसलमानों को ईद उल अजहा के पवित्र पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार अमन व त्याग की शिक्षा देता है, और त्याग से ही अमन कायम होता है।

उधर, शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी मसजिद में मौलाना कल्बे जव्वाद ने नमाज ए ईद उल अजहा अदा कराई।

नमाज बाद अपने संबोधन में मुसलमानों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि देश ही नहीं, सारी दुनिया में मुसलमान निशाना बनाए जा रहे हैं, इसमें शिया मुसलमानों को मुख्य रूप से निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फर नगर का मुसलमान सबसे ताकतवर मुसलमान माना जाता है जिसे साजिश के तहत कुचल दिया गया। इससे भी अगर साजिशों को मुसलमान नहीं समझेंगे तो खत्म हो जाएंगे।

डटकर करना होगा मुकाबला

उन्होंने सभी मुसलमानों से इसके लिए डटकर मुकाबला करने और एकजुट होने की अपील की। मौलाना ने प्रदेश सरकार से नाराजगी जताते हुए कहा कि शिया समुदाय की एक भी मांग अब तक प्रदेश की सपा सरकार ने पूरी नहीं की है, क्योंकि सरकार उनकी ताकत कम समझती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे 16 इलाके हैं यहां शिया समुदाय के वोट पूरा असर रखते हैं। उधर, टीले वाली मसजिद में मौलाना फजलुर्रहमान वायजी नदवी ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई।


मौलाना ने मुसलमानों से पवित्र त्योहार बकरीद पर प्रकाश डालते हुए अमन व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने ईदगाह व आसिफी मस्जिद के अलावा शहर की अन्य मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। हर जगह पुलिस बल तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed