फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eid celebrations in lucknow

अकीदत के साथ गले मिल कहा, ईद मुबारक

Tue, 29 Jul 2014 01:17 PM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Jul 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
eid celebrations in lucknow

एक माह तक चले माहे रमजान के बाद ईद-उल-फित्र का पर्व मंगलवार को पूरी अकीदत के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया।

विज्ञापन


सुबह से ही मस्जिदों में ईद की नमाज में हिस्सेदारी को लेकर मुस्लिम भाइयों के मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

हर मस्जिद व ईदगाहों में ईद की नमाज अदा करने के बाद उपस्थित नमाजियों ने अमन चैन व सुख शांति के लिए अल्लाह से दुआ मांगी।

नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक दूसरे के गले मिल ईद की बधाई देने का सिलसिला शुरू किया।

सीएम और गर्वनर ने दी बधाई

eid celebrations in lucknow

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ऐशबाग ईदगाह पहुंच मुस्लिम भाइयों के साथ ईद की खुशियां बांटी।

इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का त्यौहार आपसी सौहार्द का पर्व है। सभी को पुराने गिले शिकवे भूल इस मिलजुल कर उत्साह के साथ मनाना चाहिए।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ईदगाह में उपस्थित लोगों के साथ ही पूरे मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-फित्र की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौर्हाद व प्रेम के साथ ईद की खुशियां बांटने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइट रही सुरक्षा व्यवस्‍था

eid celebrations in lucknow

सुबह से ही शिया व सुन्नी समुदाय ने छोटे बड़े सभी नए परिधान पहन ईद की नमाज अदा करने को मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचना शुरू हो गए थे।

आसिफ मस्जिद, ईदगाह ऐशबाग, मस्जिद जन्नत की खिड़की, जामा मस्जिद तेलीबाग, छोटा इमामबाड़े सहित शहर की हर छोटी बड़ी मस्जिदों में सुबह साढ़े सात बजे से लेकर 11 बजे तक अलग अलग समय पर ईद की नमाज अदा हुई।

ईदगाहों व मस्जिदों के बाहर मेला सा माहौल था। नमाज में शामिल बड़े जहां गले मिलकर एक दूसरे को ईद मुबारक कर रहे थे वहीं छोटे बच्चे मेले में मौजूद मनपसंद खिलौने व गुब्बारे इत्यादि खरीद खुशियां मना रहे थे।

हिन्दु समुदाय के लोगों ने भी नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों से गले मिल ईद की बधाई देने के बाद स्वादिष्ट मीठी सिवई का स्वाद चखा। प्रशासन द्वारा ईद के दौरान पुराने लखनऊ सहित अन्य सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed