{"_id":"67e8b7629ed9039c70039fcd","slug":"bangladeshis-trying-to-infiltrate-india-via-nepal-plotting-to-enter-on-tourist-visa-2025-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर चुनौती: नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की फिराक में बांग्लादेशी, पर्यटक वीजा से दाखिल होने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर चुनौती: नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की फिराक में बांग्लादेशी, पर्यटक वीजा से दाखिल होने की साजिश
Sun, 30 Mar 2025 08:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
नेपाल सीमा से अभिषेक राज
नेपाल सीमा से अभिषेक राज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Mar 2025 08:45 AM IST
सार
नेपाल सीमा पर घुसपैठिये चुनौती बने हुए हैं। यहां पर बांग्लादेशी, नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। पर्यटक वीजा पर नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होने की उनकी साजिश चल रही है। घुसपैठ के मामले में काकरभिट्टा बॉर्डर सर्वाधिक संवेदनशील है।
विज्ञापन
इंडो नेपाल बॉर्डर का सोनौली सीमा। (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनीतिक उथल-पुथल। अस्थिरता की आशंका। राजावादी बनाम सत्ताधारी दल की कशमकश...। नेपाल इस समय दोराहे पर है। यह बदलाव भारत-नेपाल सीमा पर भी दिखता है, लेकिन बदले रूप में। यहां की कहानी अलग है। राजनीतिक सरगर्मी के बीच बांग्लादेशी टूरिस्ट वीजा पर नेपाल पहुंचकर भारत में घुसपैठ की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
मधेश से लेकर उत्तराखंड तक इनकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए सीमा पर अलर्ट भी किया गया है। एसएसबी ने चौकसी बढ़ाई है। नवलपरासी जिले के सुरेंद्र महतो कहते हैं कि देश आंतरिक मसले में उलझा है। इसका फायदा बांग्लादेशी उठा रहे हैं। हाल के दिनों में सीमावर्ती क्षेत्र में होने वाली गतिविधियां ठीक नहीं लग रही हैं।
विज्ञापन
इन जिलों में संदिग्ध गतिविधियां बढ़ी हैं
उत्तर प्रदेश के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, पीलीभीत व लखीमपुर खीरी से सटे नेपाली क्षेत्र में भी संदिग्ध गतिविधियां बढ़ी हैं। हम उत्तर प्रदेश से लगते नेपाल के बांके, नेपालगंज, रूपन्देही, बेलहिया, रौतहट, गौर व लुबिनी पहुंचे। कद-काठी और बोली भी स्थानीय लोगों से मिलने के कारण खुली सीमा का लाभ उठाकर बांग्लादेशियों के भारतीय क्षेत्र में मजदूरी के बहाने आने-जाने का पता चला।रूपन्देही के संतोष तमांग कहते हैं कि अभी तक हम सुरक्षा को लेकर आश्वस्त थे, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र में रोहिंग्या के साथ बांग्लादेशी भी सक्रिय हैं। ये सभी नेपाल में अस्थिरता का लाभ उठाने की कोशिश में हैं। इन्हें रोकना होगा। नेपाल के साथ भारत को भी पहल करनी होगी।
सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकी बदलाव भी हुआ
हिन्दू स्वयंसेवक संघ (नेपाल में आरएसएस) के रंजीत साह बताते हैं कि पहले सीमावर्ती जिलों में मुस्लिम आबादी बहुत कम थी, लेकिन पिछले 10 वर्षों में घुसपैठ के कारण इनकी संख्या करीब 400 फीसदी बढ़ी है। नेपाल की नागरिकता का दुरुपयोग सबसे ज्यादा यहीं पर दिखता है। इनसे सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकी बदलाव भी हुआ है।यह भी पढ़ेंः- UP: सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा आज, 62,382 छात्रों ने किया आवेदन; 1 अप्रैल से कक्षाएं शुरू