फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Efforts to waive tuition fees of daughters intensified, those with annual income of 2.5 lakhs will get benefit in up

UP News : बेटियों की ट्यूशन फीस माफ कराने की कवायद तेज, ढाई लाख सालाना आय वालों को मिलेगा फायदा

Sun, 19 Jun 2022 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 04:59 AM IST
सार

निजी स्कूलों में पढ़ने वाली एक अभिभावक की दो बेटियों में से एक की माफ होनी है ट्यूशन फीस। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग ने जिलों से मांगा ब्योरा, ढाई लाख सालाना आय वालों को मिलेगा फायदा।
 

विज्ञापन
Efforts to waive tuition fees of daughters intensified, those with annual income of 2.5 lakhs will get benefit in up
demo pic... - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ढाई लाख सालाना आय सीमा वाले अभिभावकों की निजी स्कूलों में पढ़ रहीं एक से अधिक बेटियों में एक की ट्यूशन फीस माफ कराने संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा को अमल में लाने की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग ने जिलों से निर्धारित फार्मेट पर ब्योरा मांगा है। 

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक और अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से जिलों को जारी पत्र में कहा गया है कि यदि शासन द्वारा निर्धारित आय सीमा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसी परिवार की एक से अधिक बच्चियां किसी विद्यालय, महाविद्यालय या संस्था में अध्ययन कर रही हैं, तो दूसरी बच्ची की ट्यूशन फीस संस्था को प्रोत्साहित करके माफ कराई जाएगी। या उसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार की ओर से की जाएगी।’ 
विज्ञापन


इस क्रम में अधिकारियों से विद्यालयों में संपर्क कर दूसरी बेटी की ट्यूशन फीस माफ कराने की कोशिश करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में जिलों से विद्यालयों के नाम, वहां पढ़ने वाली एक से अधिक बच्चियों में दूसरी का नाम, कक्षा, पिता का नाम व ट्यूशन फीस की वार्षिक राशि संबंधी सूचना मांगी गई है। अधिकारियों के अनुसार सभी विभागों से ब्योरा आने के बाद शासन आगे की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed