फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Efforts to make coordination among MPs and MLAs before Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव से पहले सीएम योगी ने शुरू की सांसदों-विधायकों में समन्वय बनाने की कोशिश

Sun, 28 Jan 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Jan 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Efforts to make coordination among MPs and MLAs before Lok Sabha elections
सीएम योगी आदित्यनाथ

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सांसदों और विधायकों में समन्वय की कोशिशें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वेस्ट यूपी के सांसदों-विधायकों से लोकसभा क्षेत्रवार बातचीत की।

विज्ञापन


उन्होंने विधायकों व सांसदों से बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया। इस दौरान सांसदों-विधायकों ने सीएम से अपने-अपने क्षेत्र की विकास योजनाएं रखते हुए उन्हें शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन


सीएम से शनिवार को मुलाकात करने वालों में बिजनौर, सहारनपुर व बुलंदशहर, संभल, शाहजहांपुर और बदायूं के सांसद-विधायक शामिल थे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मंत्रियों के साथ विकास योजनाओं व बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर के सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह के साथ उनके संसदीय क्षेत्र की चार सीटों चांदपुर, हस्तिनापुर, मीरापुर और पुरकाजी के विधायक थे। बिजनौर सदर की विधायक विलंब से पहुंची। उनकी सीएम से मुलाकात नहीं हो पाई।

भारतेंद्र ने बिजनौर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, गंगा नदी पर चेतावाला और चांदपुर को जोड़ने वाले पुल के निर्माण समेत कई मांगें रखीं। सहारनपुर के सांसद राघव लखनपाल और बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह के साथ उनके क्षेत्र के ज्यादातर विधायक थे।

उन्होंने विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के साथ ही कई नए कामों के लिए पत्र सौंपे। शाहजहांपुर की सांसद तो नहीं आईं, लेकिन वहां से विधायक व मंत्री सुरेश खन्ना व अन्य विधायक बैठक में शामिल हुए।


इसी तरह बदायूं व संभल संसदीय क्षेत्रों के विधायक व मंत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रतिनिधिमंडलों से सांसद-विधायक के बीच बेहतर तालमेल और विकास कार्यों पर नजर रखने के साथ ही क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed