{"_id":"64f87ee56e7e08833807f856","slug":"effect-of-sawan-in-up-income-from-liquor-decreased-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सावन का असर : शराब से कमाई घटी, बाकी सबकी बढ़ी, वित्त मंत्री ने पेश किया लेखा जोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सावन का असर : शराब से कमाई घटी, बाकी सबकी बढ़ी, वित्त मंत्री ने पेश किया लेखा जोखा
Wed, 06 Sep 2023 07:00 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 06 Sep 2023 07:00 PM IST
सार
यूपी के लोगों ने सावन के महीने में कम शराब खरीदी है। पिछले साल अगस्त के मुकाबले में इस बार आबकारी विभाग का राजस्व घट गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर सुधारों और नीतियों का परिणाम राजस्व में दिखाई दे रहा है। पिछले साल अगस्त के मुकाबले इस अगस्त को प्रदेश सरकार के खजाने में 1219 करोड़ रुपये अधिक आए। सावन और पुरुषोत्तम मास का असर आबकारी की आय में दिखाई दिया। पिछले अगस्त के मुकाबले इस अगस्त को आबकारी विभाग का राजस्व 18.19 करोड़ रुपये घट गया। शेष सभी कर व करेत्तर विभागों ने राजस्व का रिकार्ड बनाया।
विज्ञापन
केन्द्र सरकार से विशेष मदद के रूप में यूपी को 17939 करोड़ स्वीकृत हुए हैं, जिसमें 11960 करोड़ मिल चुके हैं। ये जानकारी प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने दी। बुधवार को अगस्त माह के राजस्व का ब्योरा वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने साझा किया। वर्ष 2022-23 के अगस्त माह में 13024.44 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
इस वित्त वर्ष 23-24 के अगस्त माह में 14243.82 करोड़ रुपये राजस्व के रूप में प्राप्त हुए। यानी पिछले अगस्त की तुलना में 1219.38 करोड़ रुपये राजस्व ज्यादा मिला। इसमें सबसे ज्यादा योगदान जीएसटी और वैट का रहा। आबकारी, स्टांप व निबंधन, परिवहन और भूतत्व व खनिकर्म भी राजस्व के प्रमुख स्रोत रहे। सुरेश खन्ना ने बताया कि राज्य को केन्द्र सरकार ने विशेष मदद के रूप में 17939 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन