ग्रामीण भारत पर अभी भी जारी है नोटबंदी का कुप्रभाव: बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने नोटबंदी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि ग्रामीण भारत पर अब भी इस आर्थिक इमरजेंसी का प्रभाव दिख रहा है। कामगार बेरोजगार होकर गांव लौटने और मजदूरी करके गुजर-बसर करने पर मजबूर हैं।
उन्होंने ट्वीट किया कि
अपरिपक्व तरीके से थोपी गई नोटबन्दी की आर्थिक इमरजेन्सी का कुप्रभाव भले ही धन्नासेठों पर न पड़ा हो किन्तु ग्रामीण भारत पर इसका बहुत ही बुरा प्रभाव जारी है। कामगार बेरोजगार होकर गांव वापस लौटने व मजदूरी करके गुजर-बसर करने पर मजबूर हैं, आंकड़े गवाह हैं। क्या बीजेपी माफी मांगेगी?
— Mayawati (@Mayawati) March 26, 2019
इसके पहले किए गए ट्वीट में उन्होंने देश में व्याप्त गरीबी व बेरोजगारी के लिए भाजपा व कांग्रेस की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की जटिल समस्या 'हर हाथ को काम' देने की नीति व उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति से ही दूर हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में उनकी सरकार के दौरान लाखों लोगों को रोजगार दिया गया।
देश में हर तरफ व्याप्त गरीबी व बेरोजगारी का श्राप कांग्रेस व बीजेपी सरकारों की गलत नीतियों की ही देन है। यह जटिल समस्या ’हर हाथ को काम’ देने की बीएसपी की नीति व उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति से ही दूर हो सकती है जो यूपी में मेरी सरकारों में सर्वसमाज के लाखों लोगों को रोजगार देकर किया गया।
— Mayawati (@Mayawati) March 25, 2019