Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Education of rituals, astrology to be given from class 11

Lucknow News: 11वीं कक्षा से दी जाएगी कर्मकांड, ज्योतिष की शिक्षा

Wed, 02 Apr 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Education of rituals, astrology to be given from class 11

विज्ञापन
लखनऊ। संस्कृत विश्वविद्यालय में प्राक्शास्त्री (11वीं) कक्षा में 90 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विवि के समर्थ पोर्टल पर 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।



विश्वविद्यालय के अनुसार, दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 11वीं से आधुनिक विषयों के साथ कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा दी जाएगी।

संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर के निदेशक प्रो. सर्व नारायण झा ने बताया कि 15 की मध्यरात्रि तक आवेदन स्वीकार होंगे। हाईस्कूल के विद्यार्थी 100 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। 20 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी। 25 को परिणाम जारी किया जाएगा और 26 को दस्तावेज का सत्यापन व प्रवेश शुल्क जमा होंगे।
विज्ञापन




निदेशक ने बताया कि प्रवेश लेने वालों को पर्यावरण, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर व अन्य आधुनिक विषयों के साथ शास्त्री, वेद, योगा, आयुर्वेद की शिक्षा दी जाएगी। परिसर में विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, डिजिटल कक्षाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, भाषा शिक्षण प्रशिक्षण व अन्य सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed