फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Education is the basis of nation building: Nandi

राष्ट्र निर्माण का आधार है शिक्षा : नंदी

Tue, 31 Mar 2026 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Education is the basis of nation building: Nandi
सीएमएस के कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी। 
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में सोमवार को डिवाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने मेधावियों को सम्मानित करने के साथ विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। यह व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण का आधार है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि आज दुनिया वैश्विक संकट का सामना कर रही है। ऐसे वक्त में भारत की आध्यात्मिक चेतना और उच्च मानवीय मूल्य मशाल की तरह हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की के एक्सप्रेसवे पर तेजी से दौड़ रहा है। जब आधी दुनिया में हमले हो रहे हैं, तब यूपी एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का लोकार्पण कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत 2047 का संकल्प आपके योगदान से साकार होगा। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक प्रो. गीता गांधी, संस्थापक निदेशक डॉ. भारती गांधी, राजेंद्रनगर कैंपस की प्रधानाचार्य जयश्री कृष्णन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed