फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   edd thrown on kumar vishwas in lucknow

कुमार विश्वास पर अंडा फेंका, हंगामा

Sun, 12 Jan 2014 08:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jan 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
edd thrown on kumar vishwas in lucknow

कुमार विश्वास की लखनऊ में हुई प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा हो गया।

विज्ञापन


खुद को मुलायम यूथ ब्रिगेड, बिजनौर का प्रवक्ता बताने वाले सैफ जाफरी नाम के एक कार्यकर्ता ने कांफ्रेंस के दौरान जमकर बवाल मचाया।

पहले उसने पीछे से कुमार विश्वास पर अंडा फेंका और फिर जोर जोर से कुमार विश्वास मुरदाबाद और कुमार विश्वास वापस जाओ के नारे लगाने लगा।

युवक ने आरोप लगाया कि कुमार विश्वास ने हिंदू और मुस्लिमों के भगवान और अल्लाह का अपमान किया है।

उसने कहा कि जो लोग देवी-देवताओं का सम्मान नहीं कर सकते, उनसे देश के सम्मान की उम्मीद कैसे लगाई जा सकती है।

हालांकि, कुमार विश्वास ने इस पूरे मामले पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन, वहां मौजूद कुछ लोगों ने युवक को खींचकर बाहर कर दिया।

वहां मौजूद पुलिस ने भी हालात पर काबू करने करने की कोशिश की और उसे थाने लेकर चली गई।

इसके पहले, विश्वास ने इस कार्यक्रम में लखनऊ के करीब एक हजार व्यापारियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विश्वास ने अपनी पार्टी के मूल्यों और नीतियों के बारे में बताते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। विश्वास ने कहा कि उनकी पार्टी वंशवाद की राजनीति को खत्म कर देगी।


चुनाव जीतकर लौटूंगा दिल्ली

कुमार विश्वास ने जोशीले अंदाज में यह भी दावा कर डाला कि 12 जनवरी को अमेठी पहुंचने के बाद अब वह चुनाव जीतकर ही दिल्ली लौटेंगे। विश्वास ने बताया कि रविवार की सुबह सात बजे लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम से रैली निकलेगी और अमेठी के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होने वाली रैली में शामिल होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed