फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ed to take property of kushwaha

NRHM: कुशवाहा की काली कमाई होगी जब्त

Thu, 17 Apr 2014 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Apr 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
ed to take property of kushwaha

एनआरएचएम योजना में बड़े पैमाने पर घोटाला कर हड़पी गई हजारों करोड़ की रकम की पड़ताल में जुटी ईडी अब पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा व पूर्व एमएलए आरपी जायसवाल की सीज की संपत्ति को कब्जे में लेने की कार्रवाई करने जा रही है।

विज्ञापन


इसके लिए ईडी केंद्रीय न्याय निर्णयन प्राधिकरण में मामले को रखेगी। प्राधिकरण का फैसला पक्ष में आने के बाद ईडी इन दोनों नेताओं की संपत्ति को औपचारिक तौर पर अपने कब्जे में ले लेगी।
विज्ञापन


यूं भी कहा जा सकता है कि सरकार आय से अधिक पाई गई संपत्ति को अपने कब्जे में ले लेगी।

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए उन्हें की गई कार्रवाई की रिपोर्ट के साथ ही सारे विधिक पहलुओं पर जरूरी दस्तावेज भी दाखिल करने होंगे।

लखनऊ स्थित ईडी का क्षेत्रीय निदेशालय इस तैयारी में जुट गया है और कुछ ही दिनों में न्याय निर्णयन प्राधिकरण के समक्ष पूरा मामला रखा जाएगा।

ईडी के अधिकारियों का कहना है दस्तावेज व साक्ष्य पूरे होने की स्थिति में प्राधिकरण से अधिकतम एक माह में फैसला आने की संभावना है।

इस बीच, ईडी ने लखनऊ से लेकर देवरिया तक में जिन संपत्ति को सीज करने के लिए नोटिस चस्पा किया था, उन सभी संपत्तियों का अब तक हासिल ब्यौरे व उस संपत्ति के आय से अधिक  वाली रकम से लिए जाने के साक्ष्यों को समेकित कर प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के सूत्र बताते हैं ईडी मुख्यालय के उच्च अधिकारियों ने भी इस बारे में क्षेत्रीय निदेशालय के अधिकारियों को सतर्कता बरतने को कहा है।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि जिस संपत्ति को कब्जे में लेने की कवायद की जा रही है, उसमें लखनऊ, देवरिया, कानपुर, बांदा आदि की संपत्तियां शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर कोई नई संपत्ति चिह्नित होती है और उसे भी सीज करने के लिए नोटिस चस्पा की जाती है तो उसकी भी जानकारी प्राधिकरण को दी जाएगी ताकि प्राधिकरण से उस पर निर्णय लिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed